{"_id":"5bb6299f867a5528fd63c9fa","slug":"201538664863-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी टीईटी का आवेदन अब सात अक्तूबर तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी टीईटी का आवेदन अब सात अक्तूबर तक
Updated Thu, 04 Oct 2018 08:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी-टीईटी का आवेदन अब सात अक्तूबर तक
0 आठ अक्तूबर तक आवेदक जमा कर सकेंगे ऑनलाइन फीस
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) के आवेदन की अंतिम तिथि तीन दिन बढ़ा दी गई है। शासन से मंजूरी मिलते ही सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से टीईटी के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि अब चार अक्तूबर की जगह सात अक्तूबर और ऑनलाइन फीस जमा करने की अंतिम तिथि पांच अक्तूबर की जगह आठ अक्तूबर कर दी गई है। टीईटी की वेबसाइट के एक सप्ताह लगातार ठप रहने के बाद शासन के पास आवेदन की तिथि एक सप्ताह आगे बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा गया था। ऑनलाइन पंजीकरण को तीन दिन आगे बढ़ा देने के बाद अब आवेदक ऑनलाइन प्रिंट नौ अक्तूबर तक निकाल सकते हैं। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी अनिल भूषण चतुर्वेदी ने बताया कि वेबसाइट ठीक होेने बाद मात्र दो दिन में 12 लाख से अधिक पंजीकरण हुआ है। बताया कि शाम छह बजे तक 18.90 लाख पंजीकरण हो गया था।