फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   आरओ-एआरओ परीक्षा में दो सौ से अधिक पद बढ़े

आरओ-एआरओ परीक्षा में दो सौ से अधिक पद बढ़े

Fri, 13 Apr 2018 01:48 AM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
आरओ-एआरओ परीक्षा में दो सौ से अधिक पद बढ़े
सभी केंद्र
विज्ञापन

000000000000

आरओ-एआरओ परीक्षा में 200 से अधिक पद बढ़े
0 465 पदों के लिए हुआ था विज्ञापन, अब 700 के आसपास पहुंची संख्या
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) परीक्षा-2017 में दो सौ से अधिक पद बढ़ाए गए हैं। पदों की संख्या बढ़कर सात सौ के आसपास हो गई है। आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा बीते आठ अप्रैल को ही आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए कुल पांच लाख 33 हजार 447 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें तीन लाख 40 हजार 121 परीक्षार्थी शामिल हुए थे।

सामान्य चयन के 460 और विशेष चयन/बैकलॉग के पांच पदों पर भर्ती के लिए आरओ/एआरओ परीक्षा का विज्ञापन 30 दिसंबर 2017 को जारी किया गया था। नियम है कि प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित होने से पहले अगर नए पदों का अधियाचन आ जाता है तो उसे भी भर्ती परीक्षा में शामिल कर लिया जाता है। सूत्रों का कहना है कि आयोग को दो सौ से अधिक पदों के लिए अधियाचन मिला है और अब पदों की संख्या बढ़कर तकरीबन सात सौ हो गई है। आरओ-आरओ परीक्षा 2017 के तहत उत्तर प्रदेश सचिवालय में समीक्षा अधिकारी, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में समीक्षा अधिकारी, उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद में समीक्षा अधिकारी, उत्तर प्रदेश सचिवालय में समीक्षा अधिकारी (हिंदी), समीक्षा अधिकारी (उर्दू), उत्तर प्रदेश सचिवालय में सहायक समीक्षा अधिकारी, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में सहायक समीक्षा अधिकारी, उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद में सहायक समीक्षा अधिकारी और उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में सहायक समीक्षा अधिकारी (लेखा) के पदों पर भर्तियां होनी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed