{"_id":"5ab557a54f1c1b3d1a8b513c","slug":"201521833893-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवाई जहाज से मुन्नार ले जाएगा आईआरसीटीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवाई जहाज से मुन्नार ले जाएगा आईआरसीटीसी
Updated Sat, 24 Mar 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हवाई जहाज से मुन्नार ले जाएगा आईआरसीटीसी
0 19 मई से 24 मई तक का है टूर पैकेज
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
गर्मी की छुट्टियों में इस बार इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने केरल की यात्रा हवाई जहाज से कराने की तैयारी की है। 19 मई से 24 मई तक छह दिन एवं पांच रात के टूर पैकेज में आईआरसीटीसी केरल के मुन्नार एवं उसके आसपास के तमाम स्थानों की सैर यात्रियों को कराएगा। इस टूर में लोगों को सिर्फ लखनऊ जाकर फ्लाइट पकड़ने की जरूरत होगी। उसके बाद सारा इंतजाम आईआरसीटीसी का रहेगा।
इस दौरान लखनऊ से कोच्ची तक फ्लाइट द्वारा ले जाया जाएगा। वहां तीन सितारा होटल में खान-पान एवं ठहरने की व्यवस्था आईआरसीटीसी की ही रहेगी। इस पैकेज में चियापारा वाटर फॉल, टी म्यूजियम, इरावीकुलम नेशनल पार्क, मट्टूपट्टी डेम, इको प्वाइंट, थकेड्डी में पेरियार वाइल्ड लाइफ सेंचुरी, कुमारकोम में हाउसबोट में ठहरने की व्यवस्था की गई है। आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव के मुताबिक दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति यात्री 34500 एवं तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य 32900 रहेगा। माता-पिता के साथ प्रति बच्चे का पैकेज मूल्य 27900 रहेगा। इसकी बुकिंग इलाहाबाद, कानपुर, गोरखपुर, झांसी, वाराणसी स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं विभाग की वेबसाइट से कराई जा सकती है।