फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने ली शपथ

नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने ली शपथ

Fri, 05 Jan 2018 10:17 PM IST
Updated Fri, 05 Jan 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने ली शपथ
हाईकोर्ट बार की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने ली शपथ
विज्ञापन

20 दिसंबर को हुआ था चुनाव, पहली बार शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन
इलाहाबाद। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने शुक्रवार को हाईकोर्ट परिसर में आयोजित एक सादे समारोह में कार्यभार ग्रहण कर लिया। इससे पूर्व चुनाव समिति के चेयरमैन वरिष्ठ अधिवक्ता रविकांत ने सदस्यों को शपथ दिलाई। वकीलों से खचाखच भरे समारोह को संबोधित करते हुए अध्यक्ष इंद्र कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि चुनाव में जो वादे किए हैं उनको पूरा किया जाएगा। कहा, नई कार्यकारिणी के समक्ष अधिवक्ताओं के आवास, चैंबर, स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के साथ ही बार और बेंच में बेहतर समन्वय बनाने की चुनौती है। सभी के सहयोग से इसे पूरा किया जाएगा। आईके ने भरोसा दिलाया कि हाईकोर्ट में पीने के पानी के लिए आरओ सिस्टम, वकीलों के स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए सरकार से बातचीत की जा रही है। मुआवजा और मेडिकल सहायता उपलब्ध कराने में पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी।
शपथ ग्रहण करने वालों में अध्यक्ष इंद्र कुमार चतुर्वेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आरएन ओझा, उपाध्यक्षगण सुधीर दीक्षित, अफजल अहमद दुर्रानी, मुन्ना यादव, श्रीराम पांडेय, आनंद मोहन पांडेय, महासचिव अविनाश तिवारी, कोषाध्यक्ष राजकुमार सिंह, संयुक्त सचिव प्रशासन प्रशांत सिंह, संयुक्त सचिव पुस्तकालय संजीव कुमार सिंह, संयुक्त सचिव प्रेस संतोष कुमार सिंह, संयुक्त सचिव महिला कंचन सिंह तथा कार्यकारिणी सदस्य अर्चना सिंह, बलवंत सिंह, त्रिपुरारी पाल, अभिजीत पांडेय, प्रतिभा वोहरा, उत्तम कुमार बनर्जी, धर्मराज पाल, विवेक पांडेय, नबीउल्लाह, हरीश प्रताप सिंह, अखिलेश कुमार द्विवेदी, प्रशांत सिंह, ओम आनंद, हीरालाल, अविनाश तिवारी और अजय कुमार सिंह शामिल थे।
विज्ञापन

शपथ ग्रहण समारोह के मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता सतीश त्रिवेदी, मुख्य चुनाव अधिकारी धर्मपाल सिंह, चुनाव अधिकारी सुरेश चंद्र द्विवेदी, वशिष्ठ तिवारी के अलावा पूर्व अध्यक्ष वीपी श्रीवास्तव, राधाकांत ओझा, वरिष्ठ अधिवक्ता ओपी सिंह, अनिल तिवारी, विष्णुशरण सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली बार शपथ ग्रहण
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की निर्वाचित कार्यकारिणी अभी तक परंपरा के अनुसार पूर्व कार्यकारिणी से कार्यभार ग्रहण करती थी। इस बार सदस्यों के विशेष आग्रह पर औपचारिक रूप से शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया जो कि अधिवक्ताओं के बीच चर्चा का विषय रहा।


समान नागरिक संहिता के लिए विधि आयोग से मिलेंगे वकील
इलाहाबाद। हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधि मंडल समान सिविल संहिता बनाने की मांग को लेकर विधि आयोग के अध्यक्ष से मुलाकात करेगा। प्रतिनिधिमंडल ‘ मिशन आर्टिकिल 44’ के तहत एक राष्ट्र एक सिविल कानून के बैनर तले अपना पक्ष रखने विधि आयोग के समक्ष जाएगा। संयोजक अनूप बरनवाल के अनुसार कुछ दिन पूर्व विधि आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति बीएस चौहान का बयान आया था कि समान नागरिक संहिता बनाना संभव नहीं है। इस परिपेक्ष्य में प्रतिनिधि मंडल अपना पक्ष रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed