फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   हाईकोर्ट में सौ से अधिक हुई जजों की संख्या

हाईकोर्ट में सौ से अधिक हुई जजों की संख्या

Fri, 22 Sep 2017 09:43 PM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
हाईकोर्ट में सौ से अधिक हुई जजों की संख्या
हाईकोर्ट में सौ से अधिक हुई न्यायाधीशों की संख्या
विज्ञापन

0 19 अपर न्यायाधीशों को दिलाई गई शपथ, 108 हुई कुल जजों की संख्या
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
हाईकोर्ट में शुक्रवार को 19 अपर न्यायाधीशों को शपथ दिलाई गई। इन नए जजों के आने से हाईकोर्ट में लखनऊ खंडपीठ को मिलाकर कुल जजों की संख्या सौ का आंकड़ा पार करते हुए 108 हो गई है। शपथ ग्रहण समारोह दोपहर दो बजकर 30 मिनट पर मुख्य न्यायाधीश कक्ष में आयोजित किया गया। चीफ जस्टिस डीबी भोसले ने नवनियुक्ति न्यायाधीशों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शपथ लेने वाले जजों में न्यायमूर्ति राजीव जोशी, न्यायमूर्ति राहुल चतुुर्वेदी, न्यायमूर्ति सलिल कुमार राय, न्यायमूर्ति जयंत बनर्जी, न्यायमूर्ति राजेश सिंह चौहान, न्यायमूर्ति इरशाद अली, न्यायमूर्ति सरल श्रीवास्तव, न्यायमूर्ति जहांगीर जमशेद मुनीर, न्यायमूर्ति राजीव गुप्ता, न्यायमूर्ति सिद्धार्थ, न्यायमूर्ति अजित कुमार, न्यायमूर्ति रजनीश कुमार, न्यायमूर्ति अब्दुल मोइन, न्यायमूर्ति दिनेश कुमार सिंह, न्यायमूर्ति राजीव मिश्र, न्यायमूर्ति विवेक कुमार सिंह, न्यायमूर्ति चंद्रधारी सिंह, न्यायमूर्ति अजय भनोट और न्यायमूर्ति नीरज तिवारी शामिल रहे। नवनियुक्त सभी न्यायमूर्तिगण बार से आते हैं और जज नियुक्त होने से पूर्व ख्यातिलब्ध अधिवक्ता रहे हैं। न्यायमूर्ति अजय भनोट वरिष्ठ अधिवक्ता रहे हैं। शपथ ग्रहण समारोह के मौके पर महाधिवक्ता राघवेंद्र सिंह, सभी अपर महाधिवक्ता, अधिवक्तागण, हाईकोर्ट बार के अध्यक्ष अनिल तिवारी के अलावा हाईकोर्ट कर्मचारी अधिकारी संघ के महासचिव बृजेश कुमार शुक्ल और अन्य पदाधिकारीगण, न्यायिक अधिकारीगण तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। समारोह का सजीव प्रसारण देखने के लिए टीवी स्क्रीन लगाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed