फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   कैमरे की निगरानी में होगी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा

कैमरे की निगरानी में होगी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा

Mon, 04 Sep 2017 08:31 PM IST
Updated Mon, 04 Sep 2017 08:31 PM IST
विज्ञापन
कैमरे की निगरानी में होगी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा
कैमरे की निगरानी में होगी पीसीएस प्री परीक्षा
विज्ञापन

0 बिना तलाशी प्रतियोगियों को परीक्षा केंद्रों में नहीं मिलेगा प्रवेश
0 पुरानी गलतियों से सबक लेकर आयोग ने की सुधार की कवायद
0 इस बार अभ्यर्थी ओएमआर की कार्बन कॉपी साथ ले जा सकेंगे
इलाहाबाद। इस बार पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा वीडियो कैमरे की निगरानी में होगी। साथ ही प्रतियोगियों को बिना तलाशी परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। भाजपा शासनकाल की प्रदेश में यह पहली सबसे बड़ी परीक्षा है। ऐसे में परीक्षा की शुचिता बनाए रखने की चुनौती और बढ़ जाती है। वैसे भी पिछली कुछ परीक्षाओं में जिस तरह से पेपर लीक होने और नकल के मामले सामने आए, उनके मद्देनजर इस बार उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को अतिरिक्त इंतजाम करने पड़ रहे हैं। इस बार आयोग ने सबसे महत्वपूर्ण निर्णय यह लिया है कि परीक्षा के बाद अभ्यर्थी ओएमआर की कार्बन कॉपी साथ ले जा सकेंगे।

पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 24 सितंबर को है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी किए जा चुके हैं। आयोग ने निर्णय लिया है कि पेपर की सील से लेकर परीक्षा के आयोजन और उत्तर पुस्तिका सील होने तक हर प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। इसके साथ ही प्रतियोगियों की तलाशी लिए जाने के बाद ही उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए अलग से पुरुष एवं महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी। आयोग की मंशा है कि पिछली कुछ परीक्षाओं पर जिस तरह से सवाल उठे हैं, इस बार उन सभी विवादों से बचा जा सके। पीसीएस-2015 और आरओ-एआरओ 2016 की परीक्षा का पेपर लीक हो जाने के बाद आयोग की काफी किरकिरी हुई थी। उस वक्त यह मामला भी सामने आया कि पेपर की सील समय से पहले खोल दी गई और इसी वजह से पेपर लीक हो गयास। यही वजह है कि आयोग को निर्णय लेना पड़ा कि इस बार वीडियो कैमरे की निगरानी में पेपर की सील खोली जाएगी। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों में भी वीडियोग्राफी कराई जाएगी और अंत में उत्तर पुस्तिकाओं को सील किए जाने की प्रक्रिया की भी वीडियोग्राफी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed