फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   वेद, संस्कृति को मिलेगा बढ़ावा: डिप्टी सीएम

वेद, संस्कृति को मिलेगा बढ़ावा: डिप्टी सीएम

Sat, 17 Jun 2017 10:44 PM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
वेद, संस्कृति को मिलेगा बढ़ावा: डिप्टी सीएम
वेद, संस्कृत को मिलेगा बढ़ावा : डीप्टी सीएम
विज्ञापन

0 डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा- नई औद्योगिक नीति में बुंदेलखंड, पूर्वांचल को विशेष दर्जा
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ.दिनेश शर्मा ने कहा है कि वेद और संस्कृत को बढ़ावा दिया जाएगा। वैदिक ज्ञान सहित धर्मो की तमाम अच्ची बातें जो पाठ्यक्रमों से बाहर कर दी गई हैं, उन्हें पाठ्यक्रमों में शामिल किया जाएगा। वहीं सरकारी स्कूलों का स्तर भी सुधारा जाएगा कि वे निजी स्कूलों के मुकाबले बेहतर परिणाम दे सकें। इसी तरह उन्होंने निजी स्कूलों की ओर से मनमानी फीस वृद्धि के सवाल पर कहा, सरकार सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का विधिक परीक्षण करा रही है। उसे ध्यान में रखते हुए ही कोई सर्वमान्य हल निकाला जाएगा।

फाफामऊ स्थित शिव गंगा विद्या मंदिर में शनिवार को प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा, उद्योगों के विकास के लिए प्रदेश सरकार नई औद्योगिक नीति तैयार कर रही है। इसमें एक ओर जहां नए उद्योगों की स्थापना के लिए अवसर और सुविधाएं दी जाएंगी, वहीं बीमार पड़े उद्योगों के पुनरुद्धार के लिए उन्हें मदद की जाएगी। बुंदेलखंड और पूर्वांचल को विशेष दर्जा देते हुए उनके औद्योगिक विकास के लिए नीति बनेगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, फुटकर व्यापारियों को उजाड़ा नहीं जाएगा लेकिन अतिक्रमण करने वालों को बख्शा भी नहीं जाएगा। दोनों के लिए समग्र नीति तैयार की जा रही है। बातचीत के दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और बेहतर विकास का वायदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed