फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   20,000 stolen by changing the card on the pretext of helping at the ATM

Prayagraj News: एटीएम पर मदद के बहाने कार्ड बदलकर 20 हजार उड़ाए

Tue, 17 Mar 2026 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Tue, 17 Mar 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
20,000 stolen by changing the card on the pretext of helping at the ATM
कस्बे के विभिन्न बैंकों के एटीएम बूथों पर बदमाशों की सक्रियता बढ़ती जा रही है। मदद के बहाने लोगों के डेबिट कार्ड बदलकर ठगी करने के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामले में ठगों ने एक युवक का डेबिट कार्ड बदलकर उसके खाते से 20 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

फूलपुर के परासिनपुर गांव निवासी मो. आजम सोमवार दोपहर करीब 12 बजे फूलपुर कस्बे में स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम बूथ पर रुपये निकालने गए थे। दो बार प्रयास करने के बावजूद जब रुपये नहीं निकले तो वहां खड़े तीन अज्ञात युवकों ने मदद करने का बहाना बनाकर उनका डेबिट कार्ड बदल लिया। घर पहुंचने के कुछ देर बाद ही उनके मोबाइल पर खाते से 20 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। मैसेज देखते ही उनके होश उड़ गए। इसके बाद उन्होंने तत्काल फूलपुर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन

इधर, भाजपा नेता राजकुमार कश्यप ने भी एटीएम बूथों पर ठगी के प्रयास की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले वह भी एक एटीएम से पैसे निकालने गए थे। मशीन से रुपये निकलने का मैसेज तो आया, लेकिन रुपये बाहर नहीं आए। ध्यान से देखने पर पता चला कि मशीन के कैश आउटलेट पर पतली टेप चिपकाई गई थी। सतर्कता बरतने से उनका पैसा बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed