फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   20-seater aircraft will connect metropolises of the state

प्रदेश के महानगरों को आपस में जोड़ेंगे 20 सीट वाले विमान

Sun, 02 Jul 2017 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 02 Jul 2017 02:31 AM IST
विज्ञापन
20-seater aircraft will connect metropolises of the state
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
प्रदेश के सभी महानगरों को आपस में जोड़ने के लिए योगी सरकार छोटे विमान चलाएगी। इसकी तैयारी शुरू हो गई। सबकुछ ठीक रहा तो वर्ष 2019 में लगने वाले अर्द्ध्र कुंभ मेले के पूर्व इलाहाबाद से प्रदेश के सभी महानगरों के लिए हवाई सेवा शुरू हो जाएगी। इन शहरों को 20 सीट वाले छोटे विमान आपस में जोड़ेंगे। इसका किराया भी महज ढाई हजार रुपये रहेगा।
विज्ञापन


शनिवार को सर्किट हाउस में योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने बताया कि इलाहाबाद, बरेली, गोरखपुर, लखनऊ, मेरठ, आगरा, कानपुर आदि महानगरों की आपस में एयर कनेक्टिंग बढ़ाने के लिए 20 सीट वाले विमान को चलाने की तैयारी की जा रही । इस संबंध में सात जुलाई को दिल्ली में केंद्र सरकार के उड्डूयन मंत्री और विमान कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक होने जा रही है। कहा कि एक घंटे का किराया ढाई हजार रुपये ही देना होगा। कंपनी को जो भी घाटा होगा, उसका 80 फीसदी केंद्र सरकार एवं 20 फीसदी भरपाई प्रदेश सरकार करेगी।
विज्ञापन


इस विमान सेवा की शुरूआत इलाहाबाद से होगी। नंदी के मुताबिक इलाहाबाद से प्रदेश के अन्य महानगरों के अलावा खजुराहो के लिए भी सीधी उड़ान सेवा शुरू करने की तैयारी है। कहा कि 20 सीट वाले विमान में अन्य विमानों के मुकाबले गड़बड़ी की शिकायत कम आती है। इसके अलावा कुंभ के पूर्व बम्हरौली एयरपोर्ट से भी देश के बड़े शहरों के लिए हवाई सेवा शुरू हो जाएगी। इलाहाबाद से मुंबई, बंगलूरू, हैदराबाद, चेन्नई के लिए सीधी उड़ान हो जाएगी। नंदी ने बताया कि प्रदेश के सभी मंडल मुख्यालयों में एयरपोर्ट बनाए जाएंगे। जहां पहले से एयरपोर्ट है वहां उनका रीडेवलपमेंट करवाया जाएगा। इस दौरान मंत्री के प्रतिनिधि लल्लू लाल गुप्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब कंप्यूटराइज्ड होंगे नोटिस

कैबिनेट मंत्री नंदी ने बताया कि निबंधन विभाग द्वारा अभी तक लोगों को मैनुअल नोटिस ही जारी की जाती है, लेकिन अब इसे ऑन लाइन किया जाएगा। इस व्यवस्था से इसमें किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं होगी। प्रदेश के निबंधन विभाग के अफसरों के साथ अब हर सप्ताह मीटिंग करने की योजना है। इस दौरान अफसरों के कार्य का रिव्यू भी किया जाएगा।


जीएसटी को लेकर चल रहे विरोध पर शनिवार को कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि इसका विरोध तथाकथित व्यापारी ही कर रहे हैं। ऐसे व्यापारी सिर्फ अपनी राजनीति चमकाना चाह रहे हैं। आम व्यापारी इससे खुश है और जश्न मना रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed