फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   -2 017 251 pcs of positions advertised

251 पदों के लिए पीसीएस-2017 का विज्ञापन जारी

Thu, 09 Feb 2017 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 09 Feb 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
-2 017 251 pcs of positions advertised
परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सम्मिलित राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2017 (पीसीएस-2017) का विज्ञापन जारी कर दिया है। परीक्षा प्रारूप में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। विज्ञापन 251 पदों के लिए जारी किया गया है। पदों की संख्या घट-बढ़ सकती है। ऑनलाइन आवेदन 22 फरवरी से किया जा सकेगा। फीस जमा करने की आखिरी तारीख 22 मार्च है। अभ्यर्थी पूरा फार्म भरके 27 मार्च तक सबमित कर सकेंगे। हालांकि प्रांरभिक परीक्षा की तिथि अभी तय नहीं हुई है। आयोग के अफसरों का कहना है कि 22 फरवरी से पहले परीक्षा की तिथि  तय कर ली जाएगी। इसके बाद तिथि की घोषणा भी कर दी जाएगी।
विज्ञापन


आयोग ने पूर्व में 19 मार्च को प्रारंभिक परीक्षा कराने की घोषणा की थी। ऐसे में जनवरी के पहले पखवारा में विज्ञापन जारी हो जाना चाहिए था लेकिन पीसीएस-2017 से ही मुख्य परीक्षा के प्रारूप में बदलाव की कवायद शुरू हो गई। इसकी वजह से विज्ञापन जारी होने में देरी हुई। हालांकि  विधान सभा चुनाव की वजह से शासन से जल्द मंजूरी की उम्मीद नहीं थी। ऐसी स्थिति में आयोग ने पीसीएस-2017 में किसी तरह का बदलाव नहीं करने का निर्णय लिया है। यानी, मुख्य परीक्षा में अभ्यर्थियों को दो वैकल्पिक विषय चुनने होंगे। पीसीएस-2017 के अंतर्गत 251 के पदों पर भर्ती होगी। हालांकि आयोग को अभी आरटीओ समेत कई विभागों से अधियाचन नहीं मिला है। ऐसे में पदों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। कुल 251 में एसडीएम के 22 तथा डिप्टी एसपी के 52 पद हैं। परीक्षा नियंत्रक प्रभुनाथ ने बताया कि प्रारंभिक परीक्षा की तिथि भी जल्द घोषित कर दी जाएगी।
विज्ञापन


इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश लोेक सेवा आयोग की ओर से स्टॉफ नर्स के 3838 पदों के लिए ऑनलाइन ओवदन मांगा गया है। संविदा पर कार्यरत नर्सों को आवेदन के लिए आयु सीमा में छूट दी गई है। आयु सीमा में अधिकतम पांच वर्ष या जितने समय तक उन्होंने कार्य किया है उस अवधि तक की छूट दी गई है। इस फैसले के बाद आयोग ने आवेदन की तिथि भी आगे बढ़ा दी है। संशोधित तिथि के अनुसार अभ्यर्थी 16 फरवरी तक फीस जमा कर सकेंगे। फार्म सबमित करने की आखिरी तारीख 21 फरवरी कर दी गई है। पहले फीस जमा करने की आखिरी तारीख सात तथा फार्म सबमित करने की 13 फरवरी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed