फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   कौशाम्बी में झोपड़ी में आग लगने से जिंदा जलकर सगे भाइयों की मौत, पांच झुलसे

कौशाम्बी में झोपड़ी में आग लगने से जिंदा जलकर सगे भाइयों की मौत, पांच झुलसे

Wed, 27 Mar 2019 01:01 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2019 01:01 AM IST
विज्ञापन
कौशाम्बी में झोपड़ी में आग लगने से जिंदा जलकर सगे भाइयों की मौत, पांच झुलसे
झोपड़ी में आग लगने से सगे भाइयों की मौत, परिवार के पांच लोग झुलसे
विज्ञापन

- कौशाम्बी के फैजीपुर गांव स्थित ईंट भट्ठे पर मंगलवार सुबह हुई दर्दनाक घटना
- पीड़ित पिता ने आग लगाने की आशंका जताते हुए भट्ठे के चौकीदार के खिलाफ दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर (कौशाम्बी)। नगर कोतवाली क्षेत्र के फैजीपुर गांव स्थित ईंट भट्ठे पर मंगलवार सुबह झोपड़ी में आग लगने से जिंदा जलकर सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। उसकी मां व चार अन्य भाई-बहन झुलस गए। मृतकों के पिता ने भट्ठे के चौकीदार के खिलाफ झोपड़ी में आग लगाए जाने की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
मंझनपुर कोतवाली इलाके के गोबरसहाई गांव का दीनानाथ फैजीपुर स्थित ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है। वह वहीं झोपड़ी डालकर पत्नी नत्थी देवी, बेटों छोटू, चतुर, राहुल, सूरज व बेटी रूबी और चांदनी के साथ रहता है। मंगलवार सुबह पांच बजे के करीब दीनानाथ शौच के लिए चला गया। परिवार के अन्य सदस्य झोपड़ी के भीतर सो रहे थे। तभी संदिग्ध दशा में झोपड़ी में आग लग गई। आग की लपटों ने गहरी नींद में सो रहे सभी लोगाें को चपेट में ले लिया। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे मजदूरों ने कड़ी मशक्कत कर आग का गोली बनी झोपड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इससे पहले ही छोटू (8) व चतुर (5) की मौत हो चुकी थी। परिवार के झुलसे अन्य पांचों लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही डीएम मनीष कुमार वर्मा, एसपी प्रदीप गुप्ता, एसडीम सतीश चंद्र, सीओ एसएन पाठक फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतकों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर कोतवाल उदयवीर सिंह ने बताया कि मृतकों के पिता ने भट्ठे के चौकीदार के खिलाफ तहरीर दी है। आरोपों की जांच कराई जा रही है। इसके बाद एफआईआर लिखकर कार्रवाई की जाएगी।

--- वर्जन ---
मृतक कमाऊ नहीं थे। आर्थिक स्थिति के आधार पर जिला स्तर से कुछ मदद की जा सकती है। पीड़ित पिता ने आग लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस की जांच में स्थिति साफ होगी। मौतें दुर्घटनावश हुईं तभी मदद की जा सकेगी। आग लगाने के आरोप सही मिले तो कुछ भी संभव नहीं होगा।
मनीष कुमार वर्मा, जिलाधिकारी, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed