फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   कुंभ खत्म, उड़ गया जहाजों का मेला

कुंभ खत्म, उड़ गया जहाजों का मेला

Sat, 16 Mar 2019 01:44 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
कुंभ खत्म, उड़ गया जहाजों का मेला
कुंभ खत्म, उड़ गया जहाजों का मेला
विज्ञापन

0 एयर इंडिया के बाद स्पाइस जेट 25 मार्च से बंद कर रहा दिल्ली की सीधी फ्लाइट
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। एयर इंडिया द्वारा अहमदाबाद और कोलकाता की फ्लाइट बंद कर देने के बाद स्पाइस जेट भी अपना बोरिया बिस्तर समेटने लगा है। दो माह पूर्व शुरू हुई प्रयागराज से दिल्ली केे बीच चलने वली स्पाइस जेट की फ्लाइट का संचालन सिर्फ 24 मार्च तक ही होगा। 25 मार्च से इस फ्लाइट की सेवा बंद हो जाएगी। फ्लाइट क्यों बंद की जा रही है, इसकी कोई वाजिब वजह भी कंपनी के अफसर नहीं बता पा रहे हैं। जबकि जनवरी और फरवरी 2019 के आंकड़ों पर गौर करें तो एयर इंडिया के बाद स्पाइस जेट की फ्लाइट ऐसी रही, जिसे प्रयागराज से सर्वाधिक यात्री मिले।
प्रयागराज से दिल्ली के लिए स्पाइस जेट की फ्लाइट का संचालन छह जनवरी 2019 को शुरू हुआ था। इसके शुरू हो जाने के बाद प्रयागराज से दिल्ली के लिए लोगों को सुबह के समय एक अतिरिक्त फ्लाइट मिली। शायद इसी वजह से इस फ्लाइट को हर रोज काफी यात्री भी मिले। इसके अलावा स्पाइस जेट ने इस फ्लाइट से अहमदाबाद, बंगलूरू, चेन्नई, देहरादून, गोवा, हैदराबाद, जोधपुर, मुंबई, पुणे और लेह की कनेक्टिविटी भी दी। फिलहाल इस फ्लाइट का संचालन स्पाइस जेट 25 मार्च से बंद करने जा रहा है। इसके पूर्व बुधवार 13 मार्च को ही एयर इंडिया ने कोलकाता, अहमदाबाद और दिल्ली के बीच चल रही कुंभ स्पेशल फ्लाइट भी बिना किसी सूचना के निरस्त कर दी थी। जबकि एयर इंडिया की फ्लाइट का संचालन 30 मार्च तक किया जाना था। वहीं दूसरी और स्पाइस जेट के अफसरों ने पूर्व में कहा था कि दिल्ली के बाद वे जयपुर की भी फ्लाइट शुरू करेेंगे, लेकिन महज दो माह बाद ही कंपनी दिल्ली की फ्लाइट भी बंद करने जा रही है। इस बारे में स्पाइस जेट के आरएम उत्तरी क्षेत्र बृजेंद्र सिंह का कहना है कि रूट को लेकर कुछ समस्या आई है। इसी वजह से कंपनी ने इसे बंद करने का निर्णय लिया है। स्पाइस जेट की फ्लाइट बंद हो जाने के बाद प्रयागराज से दिल्ली की एकमात्र फ्लाइट एयर इंडिया की ही रह जाएगी। जो पिछले कई वर्ष से चल रही है। इसके अलावा जेट एयरवेज की लखनऊ, पटना, नागपुर, इंदौर और इंडिगो की बंगलूरू के लिए सीधी सेवा ही प्रयागराज से उपलब्ध है।
विज्ञापन


दो माह में 15 हजार से ज्यादा यात्रियों ने किया था स्पाइस जेट से सफर
0 छह जनवरी से दिल्ली के लिए शुरू हुई स्पाइस जेट की फ्लाइट में 28 फरवरी तक 15 हजार से ज्यादा यात्रियों ने हवाई सफर किया। इस दौरान इसकी 108 उड़ान में 15264 यात्रियों को दिल्ली-प्रयागराज के बीच आवागमन हुआ। इस अवधि में सर्वाधिक 24821 यात्रियों ने एयर इंडिया की फ्लाइट से सफर किया। इस तरह से प्रयागराज में स्पाइस जेट 24 मार्च तक महज 78 दिन ही अपनी सेवा देने के बाद विदा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000000000000

‘स्पाइस जेट के अफसरों को पत्र लिखा जाएगा कि वह दिल्ली की सेवा बंद न करें। आने वाले दिनों में प्रयागराज से कई अन्य शहरों की सीधी हवाई सेवा शुरू होगी। इसी कड़ी में 20 अप्रैल से मुंबई की सीधी उड़ान शुरू होने जा रही है।’
0 नंद गोपाल गुप्ता नंदी, उड्डयन मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed