फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   स्कैन कॉपी में पास छह को नहीं मिली नौकरी

स्कैन कॉपी में पास छह को नहीं मिली नौकरी

Sat, 02 Mar 2019 01:38 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
स्कैन कॉपी में पास छह को नहीं मिली नौकरी
68500 शिक्षक भर्ती
विज्ञापन


स्कैन कॉपी में पास छह को नहीं मिली नौकरी
0 मूल्यांकन में गड़बड़ी के बाद कोर्ट के आदेश पर परीक्षार्थियों को दिखाई गई थी स्कैन कॉपी
0 सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने कॉपी एवं संबंधित जानकारी शासन के पास भेजी
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। परिषदीय विद्यालयों में 68500 सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा की उत्तरपुस्तिका में पास, लेकिन रिजल्ट में फेल छह अभ्यर्थियों ने सचिव परीक्षा नियामक से उनका भी नाम पुनर्मूल्यांकन के रिजल्ट में शामिल करने की मांग की है। अभ्यर्थियों का कहना है कि 27 मई 2018 को हुई परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन में बड़े पैमाने पर अनियमितता हुई थी। हाईकोर्ट के आदेश पर उनकी स्कैन कॉपी दिखाई गई। इसके बाद सचिव परीक्षा नियामक ने 45 परीक्षार्थियों को परीक्षा में सफल घोषित करते हुए उनका नाम बेसिक शिक्षा परिषद के पास नियुक्ति के लिए भेज दिया।

इन छह अभ्यर्थियों का आरोप है कि स्कैन कॉपी में तय कटऑफ से अधिक अंक पाए जाने के बावजूद उनका नाम नियुक्ति के लिए नहीं भेजा गया। बताया कि परीक्षा में शामिल प्रीति भारती पूर्व में 48 और स्कैन कॉपी में 98 अंक, पूजा पूर्व में 37 एवं स्कैन कॉपी में 75, आराधना वर्मा पूर्व में 19 एवं स्कैन कॉपी में 74 अंक, प्रियंका राजपूत पूर्व में 54 एवं स्कैन कॉपी में 77 अंक, यतीश सेंगर पूर्व में 19 एवं स्कैन कॉपी में 91 अंक, सुमित कुमार पूर्व में 47 एवं स्कैन कॉपी में 67 अंक मिले हैं। अभ्यर्थियों का यह भी कहना है कि अक्तूबर में कॉपियों के पुनर्मूल्यांकन के आवेदन के समय सचिव परीक्षा नियामक ने उनको आवेदन से मना कर दिया था, अब पुनर्मूल्यांकन का रिजल्ट आने के बाद भी उनका नाम चयनित सूची में शामिल नहीं किया है। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी अनिल भूषण चतुर्वेदी का कहना है कि इन परीक्षार्थियों की कॉपी एवं संबंधित जानकारी शासन के पास भेजी जा रही है। शासन इस मामले में जो निर्णय लेगा, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed