{"_id":"5bf31b40bdec2269612ad93b","slug":"191542658880-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गवते और धोनी ने सबको छोड़ दिया था पीछे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गवते और धोनी ने सबको छोड़ दिया था पीछे
Updated Tue, 20 Nov 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गवते और धोनी ने शुरू में ही बना ली थी बढ़त
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। 34 वीं इंदिरा मैराथन के दौरान स्टेनली रोड तक कई धावकों ने दूसरों से बढ़त बनाई तो पीछे मुड़ करके नहीं देखा। महिला व पुरुष वर्ग में ज्योति शंकर राव गवते और बी. एस. धोनी ने आनंद भवन से ही अपने प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ना शुरू कर दिया, जो अंत तक बरकरार रहा।
इंदिरा मैराथन सुबह 6.30 बजे से शुरू हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला व पुरुष वर्ग के धावकों ने भाग लिया। स्टेनली रोड तक की दौड़ में पुरुष वर्ग में बी. एस.धोनी, प्रवीन, रवि प्रकाश, विनोद कुमार, रशपाल सिंह, करन सिंह आदि का समूह सबसे आगे चल रहा था। इसी तरह महिला वर्ग में ज्योति शंकर राव गवते, श्यामली सिंह, रंजना, ममता, रानी, अनीता एक दूसरे को पीछे करके दौड़ रही थीं। सीएमपी व नए पुल तक स्थिति एकदम बदल गई। पुरुष वर्ग में धोनी, रशपाल व करन सिंह सबसे आगे चल रहे थे। वहीं महिला वर्ग में गवते ने बढ़त बरकरार रखी थी। अरैल नैनी से वापसी में पुरुष वर्ग में बीएस धोनी व रशपाल सिंह एक कदम से आगे-पीछे होते रहे और उसी स्थिति में समाप्ति रेखा तक पहुंच कर बीएस धोनी प्रथम तो रशपाल सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जबकि महिला वर्ग में सबसे आगे ज्योति शंकर गवते रहीं जबकि दूसरा स्थान श्यामली सिंह को मिला।