फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   25 नवंबर से राममंदिर के लिए विहिप करेगी जागरण

25 नवंबर से राममंदिर के लिए विहिप करेगी जागरण

Thu, 01 Nov 2018 10:00 PM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
25 नवंबर से राममंदिर के लिए विहिप करेगी जागरण
राम मंदिर के लिए 25 से देश भर में माहौल बनाएगी विहिप
विज्ञापन

0 प्रयागराज कुंभ की धर्म संसद के पूर्व विहिप जिला मुख्यालयों में करेगी सभाएं
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की ओर से अगले वर्ष धर्म संसद में राम मंदिर निर्माण की तिथि का एलान किया जाना है। मंदिर निर्माण की तिथि की घोषणा के पूर्व विहिप देश भर में इसके लिए माहौल बनाएगी। इस जागरण की शुरूआत विहिप ने 25 नवंबर से किए जाने की घोषणा की है। यह निर्णय बृहस्पतिवार को विहिप की केसर भवन में आयोजित एक बैठक में लिया गया।

विहिप के प्रांत संगठन मंत्री मुकेश जी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कहा गया कि करोड़ों हिंदुओं के आराध्य प्रभु श्रीराम की जन्मस्थली पर भव्य मंदिर निर्माण में जो बाधा आ रही है, उससे हिंदू समाज में आक्रोश है। संतों और हिंदुओं ने तय किया है कि अब वे माननीय न्यायालय के फैसले का और इंतजार नहीं कर सकते। देश की सर्वोच्च पंचायत इस संबंध में फैसला करें, नहीं तो सड़क से संसद तक संघर्ष होगा। प्रयागराज में अगले वर्ष 31 जनवरी को आयोजित धर्म संसद में संत समाज मंदिर निर्माण पर निर्णय लेंगे। इसके लिए 25 नवंबर से नौ दिसंबर तक देशभर में विहिप माहौल बनाएगी। विहिप की ओर से सभाएं भी की जाएंगी। 29 नवंबर का प्रयागराज में विहिप के 20 हजार कार्यकर्ता जिला मुख्यालय के समक्ष संतों के मार्गदर्शन में सभा करेंगे। विहिप ने तय किया है कि वह हिंदू समाज के हर वर्ग, जनप्रतिनिधि, चिकित्सक, अधिवक्ता, व्यवसायी, शिक्षक, विद्यार्थी एवं सभी राजनीतिक दलों से संपर्क कर मंदिर निर्माण के लिए समर्थन मांगेंगे। बैठक में प्रांत उपाध्यक्ष विमल प्रकाश, आरएम गोयल, नगर अध्यक्ष अजय गुप्ता, अमित पाठक, सुशील, संजय गुप्ता, अमरनाथ तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed