फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ग्रामीण बैंक में 10 लाख की डकैती-KAUSHAMBI

ग्रामीण बैंक में 10 लाख की डकैती-KAUSHAMBI

Thu, 04 Oct 2018 01:09 AM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीण बैंक में 10 लाख की डकैती-KAUSHAMBI
सिराथू (कौशाम्बी)। बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की डोरमा शाखा में बुधवार को आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े दस लाख रुपये लूट लिए। बदमाशों ने पहुंचते ही मैनेजर और कैशियर को गन प्वाइंट पर ले लिया, विरोध करने पर दोनों को पीटकर घायल कर दिया। उन्होंने बैंक के सीसीटीवी और सिक्योरिटी अलार्म को भी तोड़ डाला। घटना के बाद बदमाश दो बाइक से फतेहपुर की ओर भाग निकले। एसपी ने बैंक सुरक्षा में तैनात सिपाही को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली के डोरमा में बड़ौदा उत्तर प्रदेश बैंक की शाखा सुनसान इलाके में है। बुधवार की दोपहर दो बजे फतेहपुर स्थित मेन ब्रांच से बैंक की कैश वैन दस लाख रुपए लेकर आई। शाखा प्रबंधक धीरेंद्र सिंह ने कैश रिसीव किया। कैशियर मेधा जैन ने नौ लाख रुपये स्ट्रांग रूम में रखे और एक लाख काउंटर में रखवा दिए। दोपहर 3.30 बजे आधा दर्जन नकाबपोश बदमाश हाथ में पिस्टल लेकर बैंक पहुंचे। बदमाशों ने मैनेजर, कैशियर, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी दुर्गा प्रसाद और उस दौरान पासबुक इंट्री कराने आई लुकिया गांव की सुशीला को पिस्टल सटाकर घुटनों के बल बैठा दिया। एक बदमाश ने सीसीटीवी के डीवीआर और अलार्म को तोड़ डाला।
विज्ञापन


बदमाशों ने मैनेजर व कैशियर को पीटने के बाद स्ट्रांगरूम खुलवाया और नौ लाख व काउंटर में एक लाख निकाल लिए। महज बीस मिनट के अंदर बदमाश डकैती को अंजाम देते हुए बैंक के चैनल में ताला बंद करके बाइकों से फतेहपुर की तरफ भाग निकले। घटना की सूचना के बाद एसपी प्रदीप गुप्ता, एएसपी अशोक कुमार, सैनी इंस्पेक्टर राकेश तिवारी मौके पर पहुंचे। बदमाशों की धर पकड़ के लिए नाकेबंदी कराई गई लेकिन सुराग नहीं लगा। मामले में मैनेजर ने 10 लाख 14 हजार 340 रुपये लूटे जाने की तहरीर दी है। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं एसपी का कहना है कि बैंक में हुई वारदात के खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। क्राइम ब्रांच की टीम को लगाया गया है। फतेहपुर पुलिस की भी मदद ली जा रही है। बैंक में जिस सिपाही की ड्यूटी थी, उसे निलंबित कर दिया गया। सिपाही के साथ रहे होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई के लिए कमांडेंट होमगार्ड को पत्र लिखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed