{"_id":"5b50e6ca4f1c1b4d748b5dd4","slug":"191532028618-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चयन बोर्ड के चार सदस्यों के लिए मांगा आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चयन बोर्ड के चार सदस्यों के लिए मांगा आवेदन
Updated Fri, 20 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी केंद्र
000000000000000000
चयन बोर्ड में खाली चार सदस्यों के लिए मांगे आवेदन
0 अपर मुख्य सचिव माध्यमिक के कार्यालय में छह अगस्त तक भेज सकते हैं प्रार्थनापत्र और बायोडाटा
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड में खाली चार सदस्यों के पद के लिए शासन की ओर से आवेदन मांगा गया है। सदस्य के पद के लिए प्रार्थनापत्र एवं बायोडाटा अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा अनुभाग, उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ को भेजना है। आवेदन पत्र के साथ अभ्यर्थियों को अपने सभी शैक्षणिक एवं अन्य अभिलेखों की पठनीय एवं स्वप्रमाणित प्रतियां भी भेजनी हैं। आवेदन प्राप्त होने की अंतिम तिथि छह अगस्त है। अपर मुख्य सचिव के नाम से जारी विज्ञप्ति में स्पष्ट किया गया है कि सदस्य के चार पदों में एक पद अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक स्तर के व्यक्ति के लिए है। रिक्त सदस्यों के पदों पर चयन और उसकी योग्यता एवं आवेदन पत्र का प्रारूप माध्यमिक शिक्षा विभाग की वेबसाइट shasnadesh.up.nic.in पर देख सकते हैं।