{"_id":"5b43a6084f1c1b56238b571e","slug":"191531160072-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारतूस जमा न करने पर दरोगा के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारतूस जमा न करने पर दरोगा के खिलाफ मुकदमा
Updated Mon, 09 Jul 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
air gun
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज कोतवाली के तेजगढ़ में दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग व मारपीट की घटना के बाद बरामद कारतूस व खोखा मालखाने में जमा न करने वाले दरोगा के खिलाफ नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ। आईजी लोक शिकायत के आदेश पर यह कार्रवाई हुई।
लालगंज कोतवाली के तेजगढ़ के रहने वाले क्षेत्र पंचायत सदस्य विक्रम सिंह और सुरेंद्र सिंह के बीच तनातनी जगजाहिर है। कई माह पहले तेजगढ़ में दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट व फायरिंग के मामले में डायल 100 की टीम ने मौके से खोखा व कारतूस बरामद किया था। जिसे चौकी प्रभारी कमौरा राकेश भदौरिया के हवाले कर दिया था। बाद में दरोगा राकेश भदौरिया ने कारतूस व बरामद खोखे को कोतवाली के मालखाने में जमा नहीं किया। इसकी शिकायत एक पक्ष ने लोक शिकायत से की।
आईजी लोक शिकायत के आदेश पर इंस्पेक्टर दिवाकर सिंह ने जांच करने के बाद अपनी रिपोर्ट आईजी को दी थी। आईजी ने रिपोर्ट मिलने पर यह माना कि चौकी प्रभारी ने कारतूस व खोखा मालखाने में जमा न कर एक पक्ष को लाभ पहुंचाया। आईजी के आदेश पर सीओ लालगंज की ओर से सोमवार को नगर कोतवाली में दरोगा राकेश कनौजिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। मौजूदा समय में दरोगा राकेश अंतू थाने में तैनात हैं। नगर कोतवाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और विवेचना के लिए लालगंज भेजा जा रहा है।