फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   19 dead and many scorched due to lightning in Prayagraj division

आसमानी आफत : प्रयागराज मंडल में बिजली गिरने से 19 लोगों की मौत, कई झुलसे

Mon, 12 Jul 2021 02:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 12 Jul 2021 02:24 AM IST
सार

  • प्रयागराज में 14, कौशाम्बी में चार व प्रतापगढ़ में एक व्यक्ति की जान गई

विज्ञापन
19 dead and many scorched due to lightning in Prayagraj division
बिजली गिरी... - फोटो : Agency

विस्तार

मूसलाधार बारिश के दौरान रविवार को बिजली गिरने की घटनाओं में पूरे मंडल में 19 लोगों की मौत हो गई। वज्रपात से जान गंवाने वालों में सबसे ज्यादा लोग प्रयागराज जिले के हैं, यहां कुल 14 लोगों की मौत हुई, जबकि कौशाम्बी में चार व प्रतापगढ़ में एक व्यक्ति की जान चली गई। कई लोग गंभीर रूप से झुलस भी गए, जिनका अलग-अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


सोरांव के रहाइसपुर मलाक बेला गांव में बिजली गिरने से धान की रोपाई करते समय गीता देवी (32) और उसकी सास मालती देवी(55) की मौत हो गई। इसी तरह कोरांव महुली गांव में राम मूरत मिश्रा (58), भगेसर गांव में बकरियां चराने गए रामराज (15), पुष्पेंद्र कुमार (11) वज्रपात का शिकार हुए।
विज्ञापन


बिजली गिरने से नवाबगंज में सरांय दादन गांव निवासी रंजना (17), सुल्तानपुर निवासी आरती सरोज (18) की जान चली गई, जबकि जसरा के रेरा गांव में केवटान बस्ती निवासी विमलेश कुमार बिंद (18) की मौत हो गई। इसी तरह करछना के रोकडी़ गांव में त्रिभुवन नाथ पटेल (55), शंकरगढ़ के ग्राम करिया कला निवासी कामता प्रसाद सिंह (56), बारा में केवटान पुरवा निवासी हरिश्चंद्र (18 ), होलागढ़ में गोड़वा कमालपुर गांव निवासी संगीता पटेल (20) की बिजली गिरने से मौत हो गई। मऊआइमा में नौगिरा गांव निवासी कमला देवी (61) व कौंधियारा में कृष्णानंद (58) भी वज्रपात की चपेट में आकर मौत के मुंह में समा गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस के साथ ही राजस्वकर्मियों ने भी मृतकों के घर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। जिले में बिजली गिरने से सात लोग झुलसे भी हैं, जिनका इलाज चल रहा है। उधर कौशाम्बी में बिजली गिरने की घटनाओं में चायल में रामचंद्र (25), मूरतध्वज (52),गोरकी (15), राकेश सिंह (15) की मौत हो गई, जबकि चार महिलाएं बुरी तरह से झुलस गईं। इसी प्रकार प्रतापगढ़ में वज्रपात से लालगंज के उदयपुर में एक युवक की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed