फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   एक माह बाद भी जारी नहीं हुआ कटऑफ

एक माह बाद भी जारी नहीं हुआ कटऑफ

Sun, 05 May 2019 07:51 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 07:51 PM IST
विज्ञापन
एक माह बाद भी जारी नहीं हुआ कटऑफ
जल्द जारी होंगे पीसीएस प्री के कटऑफ अंक, मार्कशीट
विज्ञापन

रिजल्ट घोषित होने के एक माह बाद भी अभ्यर्थियों को इंतजार
कटऑफ अंक को लेकर यूपीपीएससी की कार्यप्रणाली पर सवाल
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने पीसीएस-2018 की प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट 30 मार्च को घोषित किया था। एक माह से अधिक समय बीत चुका है और आयोग ने मार्कशीट एवं कटऑफ अंक जारी नहीं किए हैं। अब आयोग की इस कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। वहीं, आयोग के सचिव का कहना है कि जल्द ही मार्कशीट एवं कटऑफ अंक जारी कर दिए जाएंगे।
अभ्यर्थियों का कहना है कि आयोग के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है कि परिणाम आने के एक माह बीत जाने के बाद भी कटऑफ अंक और अभ्यर्थियों की मार्कशीट जारी नहीं की गई। पूर्व में अधिकतम एक एक सप्ताह में कटऑफ अंक एवं मार्कशीट जारी कर दी जाती थी। जो अभ्यर्थी पास हैं लेकिन अलग-अलग वर्ग में चयनित हैं उन्हें भी अपनी मार्कशीट देखने की जरूरत है और जो अनुत्तीर्ण है वो भी यह जानना चाहते हैं कि कितने अंक से उनका परिणाम रुका है।
विज्ञापन

पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा की अंतिम उत्तरकुंजी में कोई परिवर्तन भी नहीं किया गया था जबकि अभ्यर्थियों की ओर से आयोग में तमाम आपत्तियां दी गईं थीं। ऐसे में वे अभ्यर्थी कोर्ट जा सकते हैं, जिनका मानना है कि उनका चयन गलत सवालों के कारण नहीं हुआ। इसी वजह से प्रारंभिक परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को कटऑफ अंक और मार्कशीट का इंतजार है। इस बारे में आयोग के सचिव जगदीश का कहना है कि कटऑफ अंक और मार्कशीट जल्द जारी कर दी जाएगी। संभव हुआ तो तीन दिनों में यह काम हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed