{"_id":"5b75ebf942c79257eb4489c7","slug":"181534454777-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा खत्म होने के बाद आरआरबी अभ्यर्थियों को मिलेगा रिफंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा खत्म होने के बाद आरआरबी अभ्यर्थियों को मिलेगा रिफंड
Updated Fri, 17 Aug 2018 02:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परीक्षा खत्म होने के बाद आरआरबी अभ्यर्थियों को मिलेगा रिफंड
0 सामान्य वर्ग को 400 एवं एससी/एसटी अभ्यर्थियों को 250 रुपये मिलेंगे
0 इस बार की भर्ती परीक्षा में आरआरबी ने बढ़ा दिया था परीक्षा शुल्क
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने सामान्य वर्ग एवं अन्य वर्ग के अभ्यर्थियों को उनका रिफंड परीक्षा बाद दिए जाने को कहा है। पिछले कुछ दिनों से अभ्यर्थी अपने रिफंड को लेकर खासे परेशान थे। फिलहाल, ऐसे अभ्यर्थियों को आरआरबी ने राहत देते हुए परीक्षा संपन्न होने के बाद रिफंड देने की बात कही है। इस दौरान सामान्य वर्ग और ओबीसी के अभ्यर्थियों को 400 एवं एससी/एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 250 रुपये का रिफंड दिया जाएगा।
दरअसल, इलाहाबाद समेत देश के सभी 21 रेलवे भर्ती बोर्ड ने इस बार असिस्टेंट लोको पायलट और तकनीशियन के विभिन्न पदों की भर्ती परीक्षा का शुल्क बढ़ा दिया था। पहले ग्रुप सी की सभी भर्ती परीक्षाओं में सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों से आवेदन शुल्क 100 रुपये लिया जाता था, जो इस बार 500 रुपये कर दिया गया, जबकि एससी/एसटी के अभ्यर्थी जिन्हें अब तक कोई शुल्क नहीं देना पड़ता था उन्होंने आवेदन के दौरान 250 रुपये का शुल्क जमा किया। हालांकि, आवेदन प्रक्रिया के बाद बोर्ड की ओर से स्पष्ट किया गया था कि परीक्षा में जो अभ्यर्थी शामिल होंगे, उनका रिफंड लौटा दिया जाएगा। तब बोर्ड की ओर से सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 400 एवं एससी/एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 250 रुपये का रिफंड वापस देने की बात कही गई थी। इस बीच नौ अगस्त से परीक्षा शुरू होने के बाद ऐसे अभ्यर्थी जो परीक्षा में शामिल हो चुके हैं, वे अपने रिफंड के लिए आरआरबी कार्यालय का चक्कर काटने लगे। ऐसे अभ्यर्थियों को आरआरबी इलाहाबाद की ओर से बताया गया कि परीक्षा संपन्न होने के बाद उनका रिफंड वापस कर दिया जाएगा। अभी परीक्षा चल रही है, इसलिए अभ्यर्थी थोड़ा इंतजार करें।
अभ्यर्थी के खाते में ही आएगा रिफंड
आरआरबी की ओर से इस बार ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। इस वजह से अभ्यर्थियों को शुल्क भी ऑनलाइन ही जमा करना पड़ा। तमाम अभ्यर्थियों से साइबर कैफे संचालकों से आवेदन भरवाए। इस वजह से संबंधित संचालक के एकाउंट से ही शुल्क का ट्रांजेक्शन हुआ। क्योंकि जिस एकाउंट से पैसे आरआरबी का मिले हैं, उसी में अब रिफंड भी जाएगा। ऐसे मेें तमाम अभ्यर्थियों को इस बात की भी चिंता सता रही है कि साइबर कैफे संचालक उनका रिफंड लौटाएंगे भी या नहीं।
विज्ञापन
अभी परीक्षा प्रक्रिया चल रही है। इसके संपन्न होने के बाद ही ऐसे अभ्यर्थी जो परीक्षा में शामिल हुए उनका रिफंड आरआरबी की ओर से दिया जाएगा।
00 एसएएम नकवी, चेयरमैन आरआरबी इलाहाबाद।