{"_id":"5b436ae14f1c1bc5248b566c","slug":"181531144929-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान के खिलाफ खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधान के खिलाफ खोला मोर्चा
Updated Mon, 09 Jul 2018 07:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव के लोगों ने सोमवार को रानीगंज तहसील पहुंचकर ग्राम प्रधान के खिलाफ आवाज बुलंद की। एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर ग्राम प्रधान पर शौचालय के नाम पर वसूली, मनरेगा के कार्यों में धांधली, दोयम दर्ज की सोलर लाइट लगाकर कमाई करने का आरोप लगाया।
ग्रामीणों ने कहा कि स्वच्छता अभियान को लेकर घर-घर शौचालय के नाम पर ग्राम प्रधान अपनी जेब भर रहा है। शौचालय के नाम 2 से 3 हजार रुपये की वसूली की जा रही है। आरोप लगाया कि गांव में मनरेगा का कार्य महज कागज पर हुआ है। धरातल पर एक भी कार्य नहीं दिख रहा है। सोलर लाइट व स्ट्रीट लाइट में भी दोयम दर्ज की है। खड़ंजा व कुएं के निर्माण में भी जमकर अनियमितता बरती गई है। गांव के नीरज शुक्ल, संदीप तिवारी, देवेंद्रमणि तिवारी, दिवाकरमणि तिवारी, शिवदीप तिवारी सहित ग्रामीणों ने एसडीएम आशुतोष द्विवेदी को पूरे मामले से अवगत कराते हुए विकास कार्यों की जांच कराकर ग्राम प्रधान विनोद कनौजिया के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसडीएम आशुतोष दूबे ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। गांव के विकास कार्यों की जांच कराई जाएगी।