फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   राममंदिर मॉडल का निकाला रथ, सुभाष चौराहे

राममंदिर मॉडल का निकाला रथ, सुभाष चौराहे

Thu, 07 Dec 2017 01:58 AM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
राममंदिर मॉडल का निकाला रथ, सुभाष चौराहे
राममंदिर मॉडल का निकाला रथ, सुभाष चौराहे पर की आरती
विज्ञापन

0 बाबरी विंध्वस दिवस को विहिप ने मनाया शौर्य दिवस के रूप में

इलाहाबाद। विश्व हिंदू परिषद की ओर से बुधवार को राम मंदिर मॉडल का रथ निकाला गया। शहर के विभिन्न स्थानों से मॉडल रथ निकाला। इस दौरान तमाम स्थानों पर राममंदिर मॉडल रथ पर पुष्प वर्षा हुई। सुभाष चौराहे पर रथ पहुंचा तो वहां राम आरती की गई। इस दौरान जयश्री राम का भी उदघोष किया गया।
इसके पूर्व सुबह विहिप के प्रांतीय कार्यालय केसर भवन में प्रांत संगठन मंत्री मुकेश जी ने कहा कि अयोध्या में रामलला का मंदिर बने इसके लिए हिंदू समाज लालायित है। यह कार्यक्रम काशी प्रांत के 19 जिलों में हुआ। उन्होंने केंद्र सरकार अल्टीमेटम दिया कि वह अपने खूफिया विभाग से पूरे देश की रिपोर्ट मंगाकर देख ले और तय कर ले कि मंदिर निर्माण के लिए संसद में कानून का प्रस्ताव लाया जाए। अन्यथा विहिप एवं संत संसद को घेरने का काम करेंगे। कहा कि अयोध्या में सोमनाथ की तर्ज पर राममंदिर का निर्माण हो। केसर भवन में सभा के बाद जुलूस की शक्ल में विहिप कार्यकर्ता रामलला अब जल्दी आएंगे, मंदिर भव्य बनाएंगे का नारा लगाते हुए सुभाष चौराहे की तरफ बढ़े। इस दौरान राकेशानंद, राजकुमार बाबा, सुदर्शनाचार्य, सुरेश अग्रवाल, अमित पाठक, अर्चना शुक्ला, संतोष त्रिपाठी, गौरव जायसवाल, अश्विनी मिश्र, अभय वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

0000000000000000000
हनुमान जी का पूजन कर बांटी मिठाई
इलाहाबाद। विश्व हिंदू परिषद अखिल भारतीय धर्मयात्रा महासंघ की ओर से बाबरी ढांचे ढहाने के 25 वर्ष पूरे होने के बाद बुधवार को कार्यकर्ताओं ने संगम स्नान कर बांध स्थित हनुमान जी का पूजन किया। इस दौरान वहां मिठाई बांटी गई। बाद में सुभाष चौराहे पर विहिप कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की। इस दौरान प्रदेश महामंत्री पवन श्रीवास्तव, गौरीश आहूजा, अमित आलोक पांडेय, विनोद सोनकर, शैलेश सोनकर आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में हिंदू युवा वाहिनी के प्रयाग मंडल की ओर से भगवा वस्त्र पहनकर छह दिसंबर को भगवा दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान अमित प्रताप सिंह, मोनू गुप्ता, तुषार वर्मा, शुभम अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed