फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   एसएससी:सीएचएसएल में सफल अभ्यर् थियों का सिक्ल टेस्ट 20 से

एसएससी:सीएचएसएल में सफल अभ्यर् थियों का सिक्ल टेस्ट 20 से

Wed, 08 Nov 2017 11:51 PM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
एसएससी:सीएचएसएल में सफल अभ्यर् थियों का  सिक्ल टेस्ट 20 से
एसएससी: सीएचएसएल 2016 के सफल अभ्यर्थियों का स्किल टेस्ट 20 से
विज्ञापन

0 देशभर से कुल 41326, मध्य क्षेत्र से 12449 अभ्यर्थियों को मिली है सफलता
0 स्किल टेस्ट के दौरान भरना होगा पद, विभाग का विकल्प, जारी हुआ प्रोफार्मा
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) कम्बाइंड हायर सेकेंडरी लेविल (सीएचएसएल) परीक्षा 2016 के सफल अभ्यर्थियों का अब स्किल टेस्ट लेगा। भर्ती परीक्षा में देशभर से कुल 41326 तथा इलाहाबाद क्षेत्रीय कार्यालय से जुड़े मध्य क्षेत्र से 12449 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। इन अभ्यर्थियों से स्किल टेस्ट के दौरान अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन होगा। इसी के साथ पद और विभाग का विकल्प भराया जाएगा। विकल्प भरने के लिए एसएससी ने बुधवार को निर्धारित प्रोफॉर्मा भी जारी कर दिया।

इलाहाबाद क्षेत्रीय कार्यालय से जुड़े अभ्यर्थियों का स्किल टेस्ट 20 नवंबर से 19 दिसंबर के बीच होगा। इस दौरान उन्हें पद और विभाग का विकल्प भी भरना होगा। बुधवार को जारी प्रोफॉर्मा में एसएससी ने कोड समेत 45 विभागों का विवरण वेबसाइट पर अपलोड कर दिया। एसएससी के क्षेत्रीय निदेशक राहुल सचान के मुताबिक स्किल टेस्ट के दौरान अभ्यर्थी प्रोफॉर्मा में विभाग और पद का जो ब्योरा भरेंगे, उसी के आधार पर रैंक के हिसाब से पद एवं विभाग का आवंटन होगा। बताया कि स्किल टेस्ट के लिए प्रवेश पत्र बृहस्पतिवार को एसएससी की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed