{"_id":"59d103394f1c1b65548b52ca","slug":"181506870073-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद में घरेलू गैस सिलेंडर 48 रुपये हुआ महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद में घरेलू गैस सिलेंडर 48 रुपये हुआ महंगा
Updated Sun, 01 Oct 2017 08:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद में घरेलू गैस सिलेंडर 48 रुपये हुआ महंगा
0 कामर्शियल गैस के दाम में 76.5 रुपये की बढ़ोत्तरी, प्रभावी हुआ दाम
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। लगातार तीसरे माह रसोई गैस के दाम में एक बार फिर से बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है। इलाहाबाद में घरेलू गैस सिलेंडर का दाम 648 रुपये से बढ़कर अब 696 रुपये हो गया है। यह कीमत तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। ऑल इंडिया एलपीजी फेडरेशन के सचिव केपी मिश्र ने इसकी पुष्टि की है।
बीते तीन माह से इलाहाबाद में रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ हैं। एक अगस्त को घरेलू गैस सिलेंडर का दाम 573.50 रुपये था, जो एक सितंबर को बढ़कर 648 रुपये हो गया। अब एक अक्तूबर से को रसोई गैस सिलेंडर का दाम 696 रुपये हो गया है। यानी की एक अगस्त से एक अक्तूबर के बीच रसोई गैस के दाम में 122.50 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। ऑल इंडिया एलपीजी फेडरेशन के सचिव केपी मिश्र के मुताबिक 14.2 किलो के घरेलू सिलेंडर का दाम 48 रुपये बढ़कर 696 रुपये हो गया है। ऐसे में लोगों के खाते में सब्सिडी के रूप में अब 203.10 रुपये आएंगे। वहीं 19 किलो वाले कामर्शियल सिलेंडर का दाम 1166.50 रुपये से बढ़कर 1243 रुपये हो गया है। कामर्शियल गैस के सिलेंडर में 76.5 रुपये की वृद्धि हुई है। 19 किग्रा वाले कामर्शियल गैस के सिलेंडर के दाम भी इस बीच काफी बढ़े हैं। एक अगस्त 2017 को कामर्शियल गैस सिलेंडर का दाम 1053 रुपये था जो अब 190 रुपये बढ़कर 1243 रुपये हो गया है।
रसोई गैस के दाम में इस तरह से हो रही है बढ़त
माह रसोई गैस (रुपये में) कामर्शियल सिलेंडर (रुपये में)
जून 606 1186
जुलाई 614 1104.50
अगस्त 573.50 1053
सितंबर 648 1166.50
अक्तूबर 696 1243