फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   स्मार्ट सिटी में स्वच्छता हो सर्वोपरि: सुरेश खन्ना

स्मार्ट सिटी में स्वच्छता हो सर्वोपरि: सुरेश खन्ना

Fri, 29 Sep 2017 10:20 PM IST
Updated Fri, 29 Sep 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी में स्वच्छता हो सर्वोपरि: सुरेश खन्ना
नगर निगम चुनाव नवंबर में ही होंगे
विज्ञापन

- स्मार्ट सिटी में स्वच्छता हो सर्वोपरि: सुरेश खन्ना
- हर वार्ड में स्वच्छता पर्यावरण निर्माण समिति का गठन
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
नगर निगम चुनाव नवंबर में ही होंगे। इसके लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। यह बातें नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में कहीं। कहा कि नगर निगम अफसरों को स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं। हर वार्ड में स्वच्छता पर्यावरण समिति का गठन किया जा रहा है। स्मार्ट सिटी में स्वच्छता सर्वोपरि हो और लोगों को चमचमाती सड़कों के साथ बिजली-पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं निर्बाध रूप से मिलें, इसके प्रयास किए जा रहे हैं।

मंत्री सुरेश खन्ना ने नगर आयुक्त हरिकेश चौरसिया से स्वच्छता पर्यावरण निर्माण समितियों के गठन के बारे में जानकारी मांगी। बताया गया कि समितियों का गठन किया जा चुका है। इस पर मंत्री ने अगली बैठक में सूची उपलब्ध कराने को कहा। मंत्री ने कहा कि स्मार्ट सिटी की सूची में शामिल संगम नगरी में सफाई व्यवस्था हाईटेक होगी। इसके लिए संसाधन विकसित कर उपकरण खरीदे जा रहे हैं। शिकायतों को ऑनलाइन दर्ज कर उनका त्वरित निस्तारण किया जाए, ऐसे निर्देश दिए जा चुके हैं। बताया, नगर निगम अफसरों को निर्देशित किया गया है कि स्वच्छता अभियान के तहत लोगों को जागरूक करें। कर्मचारियों से कहा कि कार्य के प्रति निष्ठा रखने से ही लोगों को राहत मिलेगी। अगली बैठक में उन्होंने सफाई कार्य का भी निरीक्षण करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed