{"_id":"594e86444f1c1bab418b45a0","slug":"181498318404-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लाई ओवर का शिलानयासस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्लाई ओवर का शिलानयासस
Updated Sat, 24 Jun 2017 09:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
16 महीने में बनकर तैयार होगा हाईकोर्ट फ्लाईओवर
0 डिप्टी सीएम ने किया शिलान्यास, सरकार ने अक्तूबर 2018 तक का दिया है समय
0 करियप्पा द्वार से एकलव्य चौराहे के बीच बनेगा फोरलेन पुल, खत्म होगी जाम की समस्या
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से स्वीकृत हाईकोर्ट फ्लाईओवर का शनिवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शिलान्यास किया। चार लेन के इस पुल के निर्माण के लिए 9020.60 लाख का बजट स्वीकृत किया गया है। केपी कम्यूनिटी हाल में आयोजित समारोह में उप मुख्यमंत्री ने 31 सड़कों का भी लोकार्पण एवं 26 का शिलान्यास किया।
हाईकोर्ट पानी टंकी चौराहे के पास करियप्पा द्वार से एकलव्य चौराहे के बीच बनने वाले इस फ्लाईओवर को पूरा करने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से अक्तूबर 2018 तक का समय दिया गया है। फ्लाईओवर का निर्माण राज्य सेतु निर्माण निगम ने इसी जून माह से शुरू कर दिया है। निगम ने फ्लाईओवर के लिए भूमि का परीक्षण कर लिया है। इसके बाद ही उप मुख्यमंत्री ने इसका शिलान्यास किया।
समारोह में फ्लाईओवर के साथ उप मुख्यमंत्री ने सांसद विकास निधि योजना से 2016-17 में तीन करोड़ 33 लाख 42 हजार की लागत से बनी 31 सड़कों का लोकार्पण किया। इसी के साथ 2017-18 में स्वीकृत दो करोड़ 15 लाख 57 हजार की लागत से बनने वाली 26 सड़कों का शिलान्यास किया। इसमें इंटरलाकिंग तथा सीसी रोड, नाली, पुलिया, लेपन, चाहरदीवारी तथा सुरक्षागेट का निर्माण शामिल हैं।