फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   173 contenders for one post of Assistant Registrar

Prayagraj News: सहायक कुलसचिव के एक पद के लिए 173 दावेदार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
173 contenders for one post of Assistant Registrar
उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय (केंद्रीयित) सेवा सहायक कुलसचिव परीक्षा-2024 के तहत एक पद के लिए 173 अभ्यर्थियों ने दावेदारी की है। परीक्षा दो मार्च से प्रस्तावित थी लेकिन अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई। अब यह परीक्षा 27 व 28 अप्रैल को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 28 अगस्त 2024 को सहायक कुलसचिव के 38 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था। ऑनलाइन परीक्षा शुल्क बैंक में जमा करने और ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाने की अंतिम तिथि 28 सितंबर निर्धारित की गई थी। ऑनलाइन आवेदन में सुधार/संशोधन और शुल्क समाधान की अंतिम तिथि पांच अक्तूबर 2024 थी।
विज्ञापन

सहायक कुलसचिव के 38 पदों पर भर्ती के लिए कुल 6569 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। इन 38 पदों में से 18 पद अनारक्षित, 10 पद अन्य पिछड़ा वर्ग, सात पद अनुसूचित जाति व तीन पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आरक्षित हैं। यह परीक्षा सामान्य अभ्यर्थियों के लिए नहीं है। इसके बावजूद एक पद पर 173 अभ्यर्थियों की दावेदारी से स्पष्ट है कि सहायक कुलसचिव पद की भर्ती परीक्षा में स्पर्धा कठिन होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भर्ती के लिए वही अभ्यर्थी अर्ह हैं, जिन्होंने किसी मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या उसके समकक्ष उपाधि प्राप्त की हो, हिंदी का अच्छा ज्ञान हो, किसी राजकीय कार्यालय या विश्वविद्यालय के कार्यालय में न्यूनतम सात वर्ष का कार्य करने का अनुभव होने के साथ अंग्रेजी व हिंदी दोनों में आलेखन और लेखा नियमों का ज्ञान हो।

आयोग यह भर्ती लिखित परीक्षा व इंटरव्यू के माध्यम से कराएगा। इससे पूर्व आयोग ने जुलाई 2020 में सहायक कुलसचिव के 21 पदों पर भर्ती का चयन परिणाम जारी किया था। पांच साल बाद यह भर्ती होने जा रही है। इस भर्ती के लिए उन्हीं अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं, जिनकी आयु एक जुलाई 2024 को न्यूनतम 30 वर्ष थी और 40 वर्ष से अधिक नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed