फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   रेवती ने गाड़ी में बैठे-बैठे ही दिया आशीर्वाद

रेवती ने गाड़ी में बैठे-बैठे ही दिया आशीर्वाद

Fri, 26 Apr 2019 12:47 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
रेवती ने गाड़ी में बैठे-बैठे ही दिया आशीर्वाद
रेवती ने कार में बैठे-बैठे पंधारी को दिया आशीर्वाद
विज्ञापन

प्रयागराज। सपा के राष्ट्रीय महासचिव राज्यसभा सदस्य रेवती रमण सिंह का उद्घाटन मौके पर पार्टी कार्यालय तथा पूरे रोड शो के दौरान न दिखाई देना पार्टी के भीतर ही चर्चा का विषय बना हुआ है। रेवती की पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ दोनों लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं के बीच भी अच्छी पकड़ है। ऐसे में सपा के ज्यादातर कार्यक्रमों की अगुवाई वे करते रहे हैं लेकिन लोकसभा चुनाव के प्रचार अभियान के पहले रोड शो के उद्घाटन मौके पर नहीं थे। इसके अलावा वह सुभाष चौराहा पर रोड शो में शामिल हुए लेकिन गाड़ी से उतरे नहीं। पार्टी उम्मीदवार पंधारी यादव ने उनसे मिलकर आशीर्वाद जरूर लिया। इसे लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं हैं। हालांकि पार्टी नेताओं का कहना है कि सुभाष चौराहा पर कोई मंच नहीं था। इसके अलावा उन्हें चलने में दिक्कत है। इसलिए गाड़ी में बैठे-बैठे ही उन्होंने पंधारी को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed