फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   बेसिक शिक्षा परिषद पर धरना

बेसिक शिक्षा परिषद पर धरना

Thu, 20 Dec 2018 09:15 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Dec 2018 09:15 PM IST
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा परिषद पर धरना
मांगों को लेकर गरजे बेसिक शिक्षक
विज्ञापन

0 सचिव बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय पर जुटे प्रदेश भर से आए अध्यापक
0 उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ ने कहा, मांगें पूरी होने तक चलेगा धरना-प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले प्रदेश भर से आए सैकड़ों शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर सचिव बेसिक शिक्षा परिषद पर बृहस्पतिवार को धरना शुरू कर दिया। शिक्षकों ने प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों का विलय रद्द करने, अंतर्जनपदीय स्थानांतरण से वंचित शिक्षकों का स्थानांतरण किए जाने, अंतर्जनपदीय स्थानांतरण के लिए सेवा अवधि एक वर्ष करने, बीमा राशि बढ़ाकर 10 लाख किए जाने, पदोन्नति, टीईटी उत्तीर्ण मृतक आश्रितों को सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्त करने सहित 12 सूत्रीय मांगें रखीं। शिक्षकों को कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।

संघ के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा ने पहले दिन धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व किया। इस मौके पर शिक्षक नेताओं ने अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा ने सचिव बेसिक शिक्षा परिषद रूबी सिंह को शिक्षकों की समस्याओं के प्रति उदासीन बताया। कहा, पूरे प्रदेश के शिक्षक आक्रोशित हैं। धरने का संचालन कर रहे प्रदेश महामंत्री संजय सिंह ने कहा कि समस्याओं के समाधान होने तक धरना जारी रहेगा। प्रांतीय कोषाध्यक्ष शिवशंकर पांडेय ने इस मौके पर सचिव बेसिक शिक्षा परिषद के अनुपस्थिति को पूरे प्रदेश के शिक्षकों का अपमान बताया। प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव, प्रांतीय उपाध्यक्ष भक्तराम त्रिपाठी, अजय यादव, सुरेंद्र यादव, देवेंद्र श्रीवास्तव, नीलमणि त्रिपाठी, केके राय, अनिल पांडेय, ओम प्रकाश यादव, महेंद्र सिंह भाटिया, अर्चना मिश्रा, सुनिता तिवारी, वंदना सक्सेना, राकेशधर दूबे, श्रीधर मिश्रा, राजेश, अनिल कुमार सिंह, आशुतोश त्रिपाठी, अरविंद शुक्ला, राजेश लिटोरिया, मुकेश शर्मा, आनंद त्रिपाठी, मुलायम सिंह, वासु तिवारी, हरीष बाबू शर्मा, राज किषोर, यषपाल सिंह, योगेंद्र पांडेय, अशोक मिश्रा, चिंतामणि त्रिपाठी, शिव बहादुर यादव, मसूद अहमद, राजेंद्र कन्नौजिया, बहार आलम, हरित कुमार जदली, मो. तैयब, अश्वनी कुमार वर्मा आदि शिक्षकों ने मांगों के समर्थन में विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed