फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   मुख्यमंत्री आज और कल शहर में

मुख्यमंत्री आज और कल शहर में

Fri, 07 Dec 2018 10:36 PM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री आज और कल शहर में
मुख्यमंत्री आज और कल शहर में
विज्ञापन

0 कुंभ के कार्यों की समीक्षा और निरीक्षण के अलावा गंगा पूजन भी करेंगे
0 सिद्धार्थनाथ के बेटे की प्रीतिभोज में होंगे शामिल, विश्राम सर्किट हाउस में
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को शहर में होंगे। वह कुंभ के कार्यों की समीक्षा तथा निरीक्षण करेंगे। कुंभ क्षेत्र के सेक्टर-16 में अखाड़ों के लिए निर्धारित जमीन के निरीक्षण के अलावा गंगा पूजन का भी कार्यक्रम संभावित है। वह कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह के बेटे के प्रीतिभोज में भी शामिल होंगे। उन्हें राज्य विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होना था, लेकिन शाम छह बजे वह आएंगे। ऐसे में दीक्षांत समारोह में शिरकत नहीं कर पाएंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए अफसर पूरे अमले के साथ शुक्रवार देर रात तक तैयारियों में जुटे रहे।
जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम भी संभावित है। इसके अलावा 15 दिसंबर को कई देश के राजदूत विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के साथ मेला क्षेत्र का भ्रमण करेंगे। इसके मद्देनजर मुख्यमंत्री के आगमन का महत्व और बढ़ गया है। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री के सामने संगम नोज पर लाइटिंग तथा श्रद्धालुओं और पर्यटकों को लुभाने वाली कई योजनाओं का प्रदर्शन भी किया जा सकता है। मुख्यमंत्री शनिवार को गाजियाबाद से चलेंगे और बम्हरौली एयरपोर्ट पर उनका विमान शाम छह बजे पहुंचेगा। वहां से वह सर्किट हाउस आएंगे। सात से आठ बजे के बीच कुंभ कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसके बाद वह केपी ग्राउंड में स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह के बेटे के प्रीतिभोज में शामिल होंगे। रात में 8.10 से 8.30 बजे तक वहां रहेंगे। इसके बाद रात 10 बजे तक कुंभ के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। रविवार सुबह 8.30 बजे वह गोरखपुर के लिए रवाना होंगे। इससे पहले गंगा पूजन, बड़े हनुमानजी का दर्शन आदि संभावित हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में इसका जिक्र नहीं है।
विज्ञापन


प्रीतिभोज में शामिल होंगे कई मंत्री
प्रयागराज। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह के बेटे के प्रीतिभेाज में पूरी सरकार मौजूद रहेगी। केपी ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल रामनाईक, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई मंत्री वर-वधू को आशीर्वाद देने के लिए पहुंचेंगे। समारोह में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम डॉ.दिनेश शर्मा, कैबिनेट मंत्री डॉ.रीता बहुगुणा जोशी, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, स्वामी प्रसाद मौर्य, आशुतोष टंडन, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनुपमा जायसवाल, यूपी एसएलडीएफ के चेयरमैन वीरेंद्र कुमार तिवारी आदि शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed