फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   पीसीएस परीक्षा में चार सौ नए केंद्र

पीसीएस परीक्षा में चार सौ नए केंद्र

Tue, 23 Oct 2018 07:52 PM IST
Updated Tue, 23 Oct 2018 07:52 PM IST
विज्ञापन
पीसीएस परीक्षा में चार सौ नए केंद्र
पीसीएस परीक्षा में इस बार 400 केंद्र बढ़े
विज्ञापन

पीसीएस के 831, एसीएफ-आरएफओ के पदों 92 पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा 28 को
29 जिलों में होगी परीक्षा, नोडल अफसरों की बैठक में हुई परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। आयोजन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के लिए पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा-2018 का आयोजन किसी चुनौती से कम नहीं। पहली बार पीसीएस के साथ क्षेत्रीय वन अधिकारी (आरएफओ) और सहायक वन संरक्षक (एसीएफ) की प्रारंभिक परीक्षा कराई जा रही है। परीक्षा 28 अक्तूबर को है। अभ्यर्थियों की संख्या को देखते हुए पिछली बार के मुकाबले 400 परीक्षा केंद्र बढ़ा दिए गए हैं। मंगलवार को आयोग में नोडल अफसरों की बैठक में परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की गई।
पिछली बार पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 21 के जिलों के 982 केंद्रों में आयोजित की गई थी। तब परीक्षा में शामिल होने के लिए तकरीबन चार लाख 55 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे। इस बार पीसीएस के 831 पदों के साथ आरएफओ के 76 और एसीएफ के 16 पदों पर भर्ती के लिए भी प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाएगी। दोनों परीक्षाओं के लिए तकरीबन साढ़े छह लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। पिछली बार के मुकाबले इस बार आवेदकों की संख्या दो लाख बढ़ गई है। इसी के मद्देनजर इस बार परीक्षा 28 जिलों के 1382 केंद्रों में आयोजित की जा रही है। चार सौ नए परीक्षा केंद्रों में आयोग को अतिरिक्त इंतजार करने पड़ेंगे और इसके लिए अतिरिक्त कर्मचारियों एवं अफसरों की ड्यूटी भी लगाई जाएगी।
विज्ञापन

प्रत्येक जिले में एडीएम स्तर के एक अफसर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। मंगलवार को आयोग में हुई नोडल अफसरों की बैठक में आयोग के सचिव जगदीश ने उन्हें परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों से अवगत कराया। नोडल अधिकारियों को बताया कि सभी केंद्रों में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा आयोजित की जाएगी। पेपरों के बंडल खोले और सील किए जाते वक्त वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी कराई जाएगी। परीक्षा केंद्र में मोबाइल समेत सभी तरह के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी। सघन तलाशी के बाद ही परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। प्रत्येक केंद्र में पुरुष और महिला सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
बाराबंकी में बदला गया एक परीक्षा केंद्र
- आयोग ने 28 अक्तूबर को प्रस्तावित पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा का बाराबंकी स्थित एक केंद्र बदल दिया है। परीक्षा के लिए पहले गवर्नमेंट इंटर कॉलेज मुंशीगंज नाका सतरिख, फैजाबाद रोड बाराबंकी को केंद्र बनाया गया था। अब इस केंद्र के अभ्यर्थी नए केंद्र राम सेवक यादव परास्नातक महाविद्यालय चंदौली, सोमैया नगर, बाराबंकी में परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed