फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   मेडिकल स्टोर से डेढ़ लाख का नशे का सामान बरामद

मेडिकल स्टोर से डेढ़ लाख का नशे का सामान बरामद

Mon, 24 Sep 2018 10:20 PM IST
Updated Mon, 24 Sep 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल स्टोर से डेढ़ लाख का नशे का सामान बरामद
मेडिकल स्टोर में पकड़ी गईं
विज्ञापन

डेढ़ लाख की नशीली दवाएं
- कफ सिरप-इंजेक्शन के चार नमूने सील
- दुकान बंद कराई, लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति
इलाहाबाद। कॉलेजों और महाविद्यालयों के पास दवा की दुकानों से नशे का सामान खुलेआम बिक रहा है। सोमवार को नैनी में महेवा गेट के पास स्थित प्रयाग मेडिकल हाल पर असिस्टेंट कमिश्नर ड्रग के नेतृत्व में की गई छापामारी में करीब डेढ़ लाख रुपये के प्रतिबंधित कफ सिरप, कई तरह के इंजेक्शन बरामद किए गए। पड़ताल के बाद बरामद नशीली दवाएं, इंजेक्शन अफसरों ने जब्त कर सील करा दिए। दवा की दुकान बंद कराकर उसका लाइसेंस निरस्त कराने की संस्तुति की गई है।
असिस्टेंट कमिश्नर ड्रग कृष्ण गोपाल गुप्ता के मुताबिक शिकायत मिल रही थी कि नैनी स्थित विश्वविद्यालय और कॉलेज के छात्रों को दवा के रूप में नशे का सामान बेचा जा रहा है। इस शिकायत पर सोमवार को ड्रग इंस्पेक्टर इलाहाबाद गोविंद गुप्ता और फतेहपुर के डीआई विनय कुमार के साथ टीम ने महेवा गेट के पास प्रयाग मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। वहां भारी मात्रा में कोडीन कफ सिरप, ब्लूनारफिन और पेंटाजोसिम समेत अन्य इंजेक्शन मिले। सभी दवाओं की फर्द बनाकर बरामदगी के बाद सीजर की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

नारकोटिक्स (नशीली) दवाओं का बिना लेखाजोखा रखे बिक्री के आरोप में मेडिकल स्टोर संचालक का चालान कर नोटिस जारी किया गया। असिस्टेंट कमिश्नर केजी गुप्ता के मुताबिक मौके से नशीली दवाओं के चार नमूने सील किए गए हैं। सभी नमूने जांच के लिए लखनऊ स्थित प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे जाएंगे। साथ ही मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed