फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   पीसीएस की निरस्त परीक्षा सात जुलाई को-FIRST PAGE

पीसीएस की निरस्त परीक्षा सात जुलाई को-FIRST PAGE

Sun, 24 Jun 2018 12:52 AM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
पीसीएस की निरस्त परीक्षा सात जुलाई को-FIRST PAGE
पीसीएस की निरस्त परीक्षा सात जुलाई को
विज्ञापन

इस बार जीआईसी को नहीं बनाया जाएगा परीक्षा केंद्र
नए सिरे से जारी किए जाएंगे प्रवेशपत्र, बदलेंगे कुछ सेंटर

अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। पीसीएस-2017 की 19 जून को सामान्य हिंदी और निबंध की निरस्त हुई परीक्षा अब सात जुलाई को आयोजित की जाएगी। इस बार राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा। साथ ही अभ्यर्थियों का प्रवेशपत्र भी नए सिरे से जारी किए जाएंगे। कुछ अन्य केंद्र भी बदले जाएंगे। पेपर भी नए छपवाए जाएंगे।
पीसीएस मुख्य परीक्षा छह जुलाई तक होनी है। शनिवार को सचिव जगदीश की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं कि 19 जून को निरस्त हुई सामान्य हिंदी और निबंध की परीक्षा अब सात जुलाई को आयोजित की जाएगी। परीक्षा इलाहाबाद और लखनऊ के विभिन्न केंद्रों में होगी। पहले सत्र की परीक्षा सुबह 9.30 से दोपहर 12.30 बजे और दूसरे सत्र की परीक्षा दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होगी।
विज्ञापन

सचिव जगदीश का कहना है कि इस बार सामान्य हिंदी और निबंध की परीक्षा में जीआईसी को केंद्र नहीं बनाया जाएगा। अभ्यर्थियों के प्रवेशपत्र नए सिरे से ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। प्रवेशपत्र जल्द ही आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। सचिव के मुताबिक अव्यवस्था के कारण कुछ अन्य परीक्षा केंद्र भी बदले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर से छप रहे पेपर
आयोग की ओर से सामान्य हिंदी और निबंध के पेपर नए सिरे से छपवाए जा रहे हैं। पेपर किस प्रिंटिंग प्रेस में छपवाए जाएंगे, यह पूरी तरह से गोपनीय होता है। हालांकि, आयोग यह भी स्पष्ट करने को तैयार नहीं है कि जिस प्रिंटिंग प्रेस की लापरवाही के कारण पेपर गलत बंटे थे, उसे यह जिम्मेदारी दी गई है या नहीं।


क्या हुआ था
पीसीएस मुख्य परीक्षा के तहत 19 जून को जीआईसी केंद्र में पहली पाली के दौरान सामान्य हिंदी की जगह निबंध का पेपर बंट गया था। आधे घंटे बाद ही पेपर केंद्र से बाहर आ गया और व्हाट्सएप पर वायरल कर दिया गया। ऐसे में आयोग को दोनों पेपरों की परीक्षा निरस्त करनी पड़ी थी। इस पर अभ्यर्थियों ने जमकर बवाल किया था और उनकी मांग थी कि पूरी परीक्षा निरस्त की जाए, लेकिन आयोग इसके लिए तैयार नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed