फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   सीटें फुल वेटिंग टिकट पर लगी रोक

सीटें फुल वेटिंग टिकट पर लगी रोक

Sat, 23 Jun 2018 07:40 PM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 07:40 PM IST
विज्ञापन
सीटें फुल वेटिंग टिकट पर लगी रोक
जिले से गुजरने वाली तीन ट्रेनों में सीटें फुल हो जाने की वजह से वेटिंग टिकट पर भी रोक लगा दी गई है। टिकट न मिलने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। ट्रेनें फुल होने के कारण बोगियों में नो रूम की स्थिति बन गई है।
विज्ञापन

जंक्शन से गुजरने वाली पंजाब मेल, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस के साथ ही सप्ताह में दो दिनों चलने वाली फैजाबाद-मुंबई साकेत एक्सप्रेस ट्रेनों में सीटें फुल हैं। स्थिति यह है कि ट्रेन के कोच में लोगों के खड़े होने तक की जगह नहीं है। वहीं यात्री जनरल टिकट लेने के बजाय आरक्षण काउंटर की ओर भाग रहे हैं। मगर इन ट्रेनों में नो रूम होने के कारण यात्रियों को कंफर्म तो दूर वेटिंग टिकट भी नहीं मिल पा रहा है। आरक्षण काउंटर पर बैठने वाले कर्मचारियों की बातों को यदि सत्य माना जाए तो यह स्थिति बीते तीन दिनों से शुरू हुई है। वहीं दस दिनों तक वेटिंग टिकट मिल पाना मुश्किल है। इससे यात्रियों की परेशान बढ़ गई है। मजबूरी में उन्हेें जनरल टिकट लेकर सफर तय करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि एक माह के लिए लगे मलमास के चलते मई माह में वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर आए परदेशी वापस नहीं गए थे। मलमास खत्म होने के बाद अब वे परिवार के साथ वापस होने लगे हैं। वहीं अब सहालग शुरू होने के कारण परदेश में फंसे लोग वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए परिवार के साथ घर या फिर रिश्तेदारी आ रहे हैं। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद तत्काल वे वापस भी हो रहे हैं। ऐसे में लोग पहले से ही अपना टिकट बनवा कर रख लिये थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed