{"_id":"59e770664f1c1b72548b7f3a","slug":"171508339814-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवैसी की सभा निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवैसी की सभा निरस्त
Updated Wed, 18 Oct 2017 08:46 PM IST
विज्ञापन
सभी केंद्र
00000000000000000000
ओवैसी की सभा को नहीं मिली अनुमति
0 आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन का 21 को प्रस्तावित है कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा सांसद असउद्दीन ओवैसी का कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने उनकी सभा को अनुमति नहीं दी है। सुरक्षा के मद्देनजर पार्टी के कार्यक्रम को अनुमति नहीं दी गई।
पार्टी की ओर से 21 अक्तूबर को दिन में 12 बजे करेली के महबूबा पैलेस में सभा प्रस्तावित है। इसे सांसद असउद्दीन आवैसी को संबोधित करना है। महानगर अध्यक्ष अफसर महमूद ने इसके लिए जिला प्रशासन से अनुमति मांगी थी। सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार कनौजिया ने बताया कि वर्तमान में कई त्यौहार हैं तथा मेले का आयोजन हो रहा है। इसकी वजह से पुलिस व्यस्त है। इसके अलावा अस्करी मार्केट को जाने वाली सड़क पर सभा कराना हाईकोर्ट के दिशा निर्देश के अनुरूप नहीं है। सीओ और इंस्पेक्टर ने भी कार्यक्रम की अनुमति नहीं देने की रिपोर्ट दी है। इन वजहों से ओवैसी की सभा को निरस्त करने का आदेश दिया गया है।