{"_id":"59d3bdac4f1c1baa538b56d9","slug":"171507048876-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक भर्ती के आवेदन में आधार की अनिवार्यता खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक भर्ती के आवेदन में आधार की अनिवार्यता खत्म
Updated Tue, 03 Oct 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षक भर्ती के आवेदन में आधार की अनिवार्यता खत्म
0 इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों को दी राहत
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। आवेदन में आधार की अनिवार्यता को खत्म कर दिया गया है। इससे पहले विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से आवेदन की तिथि भी बढ़ाई जा चुकी है।
विश्वविद्यालय में शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 29 सितंबर निर्धारित की गई थी। साथ ही आवेदन के लिए आधार अनिवार्य किया गया था। जिन अभ्यर्थियों के पास आधार नहीं था, उनका ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं हो रहा था। इन समस्याओं को लेकर अभ्यर्थियों ने कुलपति को ज्ञापन दिया था और आवेदन की तिथि बढ़ाए जाने के साथ आधार की अनिवार्यता को समाप्त किए जाने की मांग की थी। अभ्यर्थियों का कहना था कि आधार न होने के कारण बहुत से अभ्यर्थी आवेदन से वंचित रह गए हैं। इसके अलावा पुराने आवेदकों ने नए सिरे से आवेदन करना है और इसके लिए उन्हें बहुत कम समय दिया गया है, ऐसे में आवेदन की तिथि बढ़ाई जानी चाहिए। इस समस्या को देखते हुए इविवि प्रशासन ने आवेदन की तिथि बढ़ाकर आठ अक्तूबर कर दी लेकिन आधार की अनिवार्यता पर निर्णय नहीं लिया। अब इस समस्या का समाधान भी हो गया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पीआरओ प्रो. हर्ष कुमार का कहना है कि आवेदन के लिए आधार की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है। अगर किसी के अभ्यर्थी के पास आधार नहीं है तो भी उसका ऑनलाइन आवेदन स्वीकार हो जाएगा।