{"_id":"59985f054f1c1bd9138b4b45","slug":"171503158021-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटोशॉप पर न करें चित्रों से छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोटोशॉप पर न करें चित्रों से छेड़छाड़
Updated Sat, 19 Aug 2017 09:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटोशॉप पर न करें चित्रों से छेड़छाड़
0 इविवि में फोटोग्राफी विभाग की कार्यशाला में प्रो. एके राय ने दिया सुझाव
0 विशेषज्ञों ने कहा, फोटोग्राफी के क्षेत्र में हैं रोजगार की असीम संभावनाएं
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
छायाकारों को फोटोशॉप में चित्र से अधिक छेड़छाड़ से बचना चाहिए। इसकी वजह से कहीं न कहीं मुख्य उद्देश्य से भटकने का खतरा रहता है। यह सुझाव भौतिक विज्ञानी प्रो. एसके राय ने दिया है। वह शनिवार को इविवि के फोटोग्राफी विभाग में आयोजित सेमिनार एवं कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि नित नए उपयोगों और ऑप्टिकल क्षेत्र में तेजी से हो रहे विकास की वजह से चित्रों की गुणवत्ता बेहतरीन होती जा रही है। उन्होंने छात्रों से कहा कि वे पूरे मनोयोग से फोटोग्राफी विषय की गहनता को समझें और अपने आप को आत्मनिर्भर बनाएं। कार्यक्रम के समन्वयक प्रो. पीएस यादव ने कहा कि फोटोग्राफी के क्षेत्र में रोजगार की असीम संभावनाएं हैं। अध्यक्षता कर रहे प्रो. रामकृपाल ने कहा कि बहुत कम संस्थानों में स्नातक स्तर पर फोटोग्राफी विषय की शिक्षा प्रदान की जाती है। इविवि में फोटोग्राफी विषय में अध्ययन कर रहे छात्र-छात्राओं के पास अपना भविष्य संवारने का सुनहरा अवसर है।
इस मौके पर फोटोग्राफी विभाग के बीबी सिंह ने क्रियात्मक छायाचित्रण का प्रायोगिक प्रदर्शन किया। विभाग के ही संजय सक्सेना ने तीन लाइट के उपयोग से रूप चित्रण पर प्रकाश डाला। वहीं, फरहान फारुखी ने एनिमेशनल एवं कमल रस्तोगी ने पोट्रेट फोटोग्राफी का प्रदर्शन किया। भौतिक विज्ञान के प्रो. केएन उत्तम ने कहा कि फोटोग्राफी की महत्ता इसी बात से सिद्ध होती है कि आज दुनिया भर में 24 मिलियन लोग प्रतिदिन कैमरे का इस्तेमाल करते हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. आरके आनंद ने किया। इस दौरान डॉ. शिखा चौहान, देवेंद्र जोशी, जितेंद्र प्रकाश आदि मौजूद रहे।