फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   एयर इंडिया ने पहली बार प्रयागराज के िलिए चलाई एयरबस

एयर इंडिया ने पहली बार प्रयागराज के िलिए चलाई एयरबस

Sun, 13 Jan 2019 10:47 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jan 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
एयर इंडिया ने पहली बार प्रयागराज के  िलिए चलाई एयरबस
सभी केंद्र
विज्ञापन

0000000000000000

एयर इंडिया ने पहली बार प्रयागराज के लिए चलाई एयर बस
0 दिल्ली और कोलकाता के लिए कुंभ स्पेशल फ्लाइट का संचालन शुरू
0 खराब मौसम की वजह से पहले ही सफर में 1.10 घंटे लेट आई फ्लाइट
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। एयर इंडिया ने पहली बार प्रयागराज के लिए एयर बस का संचालन शुरू किया है। रविवार को एयर इंडिया की ओर से प्रयागराज में लग रहे कुंभ मेले के मद्देनजर दिल्ली और कोलकाता के लिए सीधी फ्लाइट शुरू की गई। हालांकि खराब मौसम की वजह से पहले ही सफर में दिल्ली से आने वाली फ्लाइट 1.10 घंटे की देरी से बम्हरौली एयरपोर्ट पर लैंड कर सकी। बाद में यही फ्लाइट एक घंटे की देरी से कोलकाता के लिए उड़ी।

पिछले कई वर्ष से एयर इंडिया दिल्ली से प्रयागराज के लिए शाम के समय नियमित रूप से विमान चला रहा है लेकिन, वह एटीआर श्रेणी का छोटा विमान है। रविवार को पहली बार एयर इंडिया ने 180 सीट वाली एयर बस प्रयागराज के लिए चलाई। पहले सफर में इस एयर इंडिया की एयर बस से कुल 142 मुसाफिर प्रयागराज आए। उधर, एयरपोर्ट के सिविल टर्मिनल में यात्रियों के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किया गया। इस दौरान यहां भगवा ड्रेस पहने कलाकारों के साथ यात्रियों ने भी डांस किया। तयशुदा समय के मुताबिक एयर इंडिया की फ्लाइट यहां सुबह 11.10 बजे पहुंचनी थी जो 12.20 बजे प्रयागराज पहुंची। उधर कोलकाता जाने वाली फ्लाइट भी अपने निर्धारित समय दिन के 12.05 बजे की बजाय एक बजे के बाद ही उड़ान भर सकी। कोलकाता के लिए प्रयागराज से पहली बार उड़ी इस फ्लाइट से कुल 64 यात्री रवाना हुए। जबकि कोलकाता से प्रयागराज आने वाले मुसाफिरों की संख्या 137 रही। उधर शाम को प्रयागराज से दिल्ली के इस विमान से कुल 127 यात्री रवाना हुए। अब 16 जनवरी से प्रयागराज से अहमदाबाद के लिए भी सीधी फ्लाइट शुरू हो रही है। बताया जा रहा है कि अहमदाबाद की सीधी फ्लाइट को भी यात्रियों को बेहतर रिस्पांस मिला है। पहले ही सफर में इस फ्लाइट की आधी सीटें बुक हो चुकी है। एयरपोर्ट निदेशक सुनील यादव के मुताबिक अहमदाबाद की फ्लाइट का संचालन सप्ताह में दो दिन बुधवार एवं शनिवार को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed