{"_id":"5b7c738e42c7924631101fec","slug":"161534882702-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षा 2019 में कम होंगे 10 लाख परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड परीक्षा 2019 में कम होंगे 10 लाख परीक्षार्थी
Updated Wed, 22 Aug 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड परीक्षा में कम हो गए 10 लाख परीक्षार्थी
0 हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बीती
0 2018 में 66.39 लाख थी आवेदकों की संख्या, 2019 में 56.46 लाख हुई
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की 2019 में होने वाली परीक्षा में अबकी 10 लाख परीक्षार्थी कम हो गए। बोर्ड की ओर से आवेदन करने और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 20 अगस्त तय थी। अंतिम तिथि खत्म होने के बोर्ड ने आंकड़े जारी किए। इसके अनुसार 2018 की बोर्ड परीक्षा में जहां परीक्षार्थियों की संख्या 66.39 लाख थी, वहीं 2019 में परीक्षार्थियों की कुल संख्या लगभग 10 लाख कम होकर 56.46 लाख पहुंच गई है।
बोर्ड के अधिकारिक सूत्रों के अनुसार 2019 की बोर्ड परीक्षा के लिए हाईस्कूल में 31.56 लाख परीक्षार्थी और इंटरमीडिएट परीक्षा में 24.90 लाख परीक्षार्थियों ने आवेदन किया है। जबकि 2018 की परीक्षा में हाईस्कूल में 36.56 लाख और इंटरमीडिएट में 29.83 लाख ने आवेदन किया था। यूपी बोर्ड की ओर से भरे गए हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के आवेदकों की संख्या कई वर्षों बाद 60 लाख से कम हुई है। प्रधानाचार्यों का कहना है कि आधार कार्ड अनिवार्य किए जाने के बाद दो जगह आवेदन करने वाले बोगस छात्रों की संख्या में कमी के चलते संख्या 56.46 लाख पहुंच गई है। इससे पहले 2017 की परीक्षा में यह संख्या हाईस्कूल में 34.05 लाख एवं इंटरमीडिएट में 26.56 लाख अर्थात कुल 60.61 लाख थी। 2016 में हाईस्कूल में 37.49 तथा इंटर में 30.43 कुल 6793034 परीक्षार्थी शामिल हुए थे।