फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   प्रयागराज में प्रतीक्षा सूची आज 700 के पार

प्रयागराज में प्रतीक्षा सूची आज 700 के पार

Mon, 02 Oct 2017 01:23 AM IST
Updated Mon, 02 Oct 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
प्रयागराज में प्रतीक्षा सूची आज 700 के पार
प्रयागराज में रहा नो रूम, आज प्रतीक्षा सूची 750 के पार
विज्ञापन

0 दशहरा मनाने के बाद ट्रेनों में आज सीजन की सर्वाधिक भीड़
0 शिवगंगा, पुरुषोत्तम समेत कई ट्रेनों में सोमवार को नो रूम
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। नवरात्र, दुर्गा पूजा एवं दशहरा मनाने के बाद वापसी करने वाले लोगों की भीड़ से रविवार को इलाहाबाद जंक्शन पर लोगों की खासी भीड़ उमड़ी। इसका असर इलाहाबाद से विभिन्न रूटों की तरफ जाने वाली ट्रेनों पर दिखा। रूट चाहे दिल्ली का हो या फिर मुंबई का। इलाहाबाद से सभी रूटों की तरफ जाने वाली ट्रेनों में खासी भीड़ रही। भीड़ का आलम ये रहा कि दिल्ली जाने वाली प्रयागराज में लंबे समय बाद स्लीपर में नो रूम हो गया। रविवार की तरह सोमवार को भी ट्रेनों में भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। शायद इसी वजह से सोमवार को दिल्ली जाने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस में प्रतीक्षा सूची का आंकड़ा 750 को पार कर गया है।

इस बार दशहरे पर लोगों को लगातार चार छुट्टियां मिल गई। शुक्रवार को नवमी, शनिवार को विजयदशमी, फिर रविवार और उसके बाद सोमवार को गांधी जयंती का अवकाश मिल जाने से तमाम लोगों ने काफी पहले ही ट्रेनों में रिजर्वेशन करवा रखे थे। रविवार को संगम, नौचंदी, प्रयागराज, दुरंतो, महाबोधि, रीवां, शिवगंगा आदि ट्रेनों की रवानगी के दौरान जंक्शन पर खासी भीड़ हो गई। ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची की वजह से जिसे जहां जगह मिली वह वहीं बैठ गया। आरक्षित कोचों में वेटिंग टिकट वाले यात्रियों के बैठ जाने की वजह से उन लोगों को खासी परेशानी हुई जिन्होंने काफी पहले ही अपने रिजर्वेशन ट्रेनों में करा रखे थे। प्रतीक्षा सूची के बहुत से ऐसे यात्री भी रहे जो दो बर्थ के बीच वाली जगह पर फर्श में चादर बिछाकर बैठ गए। प्रयागराज के स्लीपर में अपराह्न एक बजे के आसपास लंबी प्रतीक्षा सूची के बाद नो रूम (रिग्रेट) हो गया। इसके थर्ड एसी में भी प्रतीक्षा सूची 150 तक पहुंच गई। यही हाल इलाहाबाद-दिल्ली दुरंतो का रहा। इसके स्लीपर में 246 एवं थर्ड एसी में प्रतीक्षा सूची 125 रही। दिल्ली जाने वाली शिवगंगा एक्सप्रेस की बात करें तो तीन अक्तूबर तक इसके स्लीपर में नो रूम है। रीवा एक्सप्रेस में भी सोमवार को थर्ड एसी में नो रूम है। यही हाल इलाहाबाद-जयपुर, इलाहाबाद-मेरठ सिटी नौचंदी एक्सप्रेस, संगम एक्सप्रेस, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस आदि ट्रेनों का भी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed