Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   157 BLOs fail the first assessment of the electoral roll revision process salaries withheld

Prayagraj News: मतदाता पुनरीक्षण की पहली परीक्षा में 157 बीएलओ फेल, वेतन पर लगी रोक

Sun, 15 Nov 2026 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sun, 15 Nov 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
157 BLOs fail the first assessment of the electoral roll revision process salaries withheld
फूलपुर में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद बीएलओ।
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। शनिवार को आयोजित प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले 157 बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) पर एसडीएम एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी हीरालाल सैनी ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन

उन्होंने सभी अनुपस्थित बीएलओ का एक दिन का वेतन और मानदेय रोकने का आदेश संबंधित अधिकारियों को दिया है।
विधानसभा क्षेत्र के 419 बूथों के बीएलओ का प्रशिक्षण शनिवार को सात पालियों में कराया गया। इसके लिए बहादुरपुर विकासखंड शारदादीन सिंह लॉ कॉलेज अंदावा, विकासखंड सहसों और विकासखंड फूलपुर के सभागार में व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में बहादुरपुर से 47, अंदावा से 52, सहसों से 25 और फूलपुर विकासखंड से 33 बीएलओ अनुपस्थित रहे। इस तरह कुल 157 बीएलओ प्रशिक्षण में नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम हीरालाल सैनी ने अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी और खंड विकास अधिकारी को उनका एक दिन का वेतन अवरुद्ध करने का निर्देश दिया है।

प्रशिक्षण के दौरान मौजूद बीएलओ को मतदाता सूची में छूटे हुए और नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।
एसडीएम ने कहा कि कोई भी पात्र मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे। इसके लिए घर-घर संपर्क कर मतदाताओं को जागरूक किया जाए और आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराई जाए।
अभियान के प्रभावी संचालन के लिए 419 बीएलओ के साथ 42 सुपरवाइजर और सात सहायक निर्वाचन अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रत्येक सहायक निर्वाचन अधिकारी के साथ तहसील से एक राजस्व निरीक्षक और तीन लेखपालों की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी तय की गई है।

मतदाता पुनरीक्षण अभियान में कोटेदारों के साथ ग्राम प्रधानों, राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए), शैक्षणिक संस्थानों और स्वयंसेवी संस्थाओं का सहयोग भी लिया जाएगा। कोटेदारों को अभियान से जोड़ने के लिए 13 नवंबर को विकासखंडवार बैठक की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed