फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   सुलतानपुर में बहगुल नदी ने शुरू किया कटान

सुलतानपुर में बहगुल नदी ने शुरू किया कटान

Wed, 26 Jun 2019 02:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 02:41 AM IST
विज्ञापन
सुलतानपुर में बहगुल नदी ने शुरू किया कटान
दुनका। बहगुल नदी में पहली बरसात से आए पानी से सुलतानपुर में कटान शुरू हो गया है, जिससे ग्रामीण भयभीत हैं। वर्ष 2011 में आई भीषण बाढ़ में 75 घर बह गए थे, जिसमें से आज भी कुछ परिवार धनेटा-शीशगढ़ रोड पर पन्नी तानकर रह रहे हैं, लेकिन शासन प्रशासन ने आज तक इनकी सुध नहीं ली। सुलतानपुर के लोग बाढ़ खंड, डीएम, सीएम आदि से फरियाद करते चले आ रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मंगलवार को गांव कटने की सूचना पर एसडीएम रोहित यादव व एसओ शाही अरविंद सिंह चौहान मौके पर पहुंचे और नदी का जायजा लिया। नदी किनारे झोंपड़ी डालकर रह रहे लोगों से तुरंत जगह खाली कर दूसरी स्थान पर जाने के निर्देश दिए। एसडीएम ने राजस्व निरीक्षक राकेश कुमार शर्मा से लेखपाल को गांव में कैंप कर लोगों की मदद करने को कहा। लोगों ने बताया कि स्थानीय नेता चुनाव के समय पत्थर की पिचिंग करने के दावे करके जाते है, लेकिन जीतने के बाद मुड़कर नहीं देखते। इसी तरह दुनका-बिहारीपुर रोड पर पुल भी कटने के कगार पर है। शाही-मिर्जापुर रोड हाल में ही बना है, लेकिन पहली बरसात में आधी सड़क पानी में बह गई। कोई अनहोनी न हो इसलिए थानाध्यक्ष शाही अरविंद सिंह चौहान ने दोनों तरफ पुलिस लगाकर रोड बंद करा दिया है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारी मौके पर हैं। एसडीएम ने इस संबंध में डीएम सहित बाढ़ खंड, पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को पत्र भेजकर मौजूदा हालातों से अवगत कराया है। ब्यूरो
विज्ञापन


कटान देख रहा युवक नदी में गिरा
बहगुल नदी का कटान तेज होने से सुलतानपुर में यह नजारा देखने के लिए ग्रामीणों का मजमा लगा हुआ है। गांव का गुड्डू पुत्र केदार नदी किनारे खड़े होकर कटान देख रहा था। अचानक मिट्टी धंसने से वह नदी में गिर पड़ा। गांव के गोताखोरों ने तुरंत नदी में छलांग लगाकर उसे बमुश्किल निकाला। सुरक्षा के लिहाज से दुनका चौकी इंचार्ज प्रदीप कुमार ने यहां दो सिपाही तैनात कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed