{"_id":"5d07b9c28ebc3e4d4e331f3a","slug":"15607873822cordination-jhusi-news97","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व जिला पंचायत सदस्य पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचे, गनर जख्मी-Cordination","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पूर्व जिला पंचायत सदस्य पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचे, गनर जख्मी-Cordination
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व जिला पंचायत सदस्य पर फायरिंग, गनर जख्मी
झूंसी में चक हाईवे मोड़ पर वारदात, ब्लॉक प्रमुख समेत छह पर हत्या के प्रयास का केस
अमर उजाला ब्यूरो
झूंसी (प्रयागराज)। थाना क्षेत्र स्थित प्रयागराज-वाराणसी हाईवे के चक मोड़ पर आधा दर्जन बदमाशों ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक यादव और उनके छोटे भाई क्षेत्र पंचायत सदस्य राजकुमार यादव पर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। हमले में दोनों बाल-बाल बच गए लेकिन, गनर जख्मी हो गया। मामले में बहादुरपुर ब्लाक प्रमुख, उनके दो सगे भाई और तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इससे पहले समर्थकों ने झूंसी थाने का घेराव किया।
छतनाग गांव निवासी अशोक यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य हैं। उनकी पत्नी शशि देवी वर्तमान में छतनाग की प्रधान हैं। छोटे भाई शिवनारायण यादव उर्फ घुन्नू जिला पंचायत सदस्य तथा दूसरा भाई राजकुमार यादव क्षेत्र पंचायत सदस्य है। अशोक छोटे भाई राजकुमार के जरिए बहादुरपुर ब्लाक में प्रमुख अरुणेंद्र यादव के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने में जुटे हैं। इसी संबंध में वह सोमवार सुबह तकरीबन साढ़े सात बजे राजकुमार, बेटे अंगद के साथ बीडीसी सदस्यों से संपर्क करने के लिए घर से निकले। एक गाड़ी में अशोक तथा दूसरी गाड़ी में राजकुमार सुरक्षाकर्मियों के साथ सवार थे। उनकी गाडिय़ां चकहरिहरवन जीटी रोड मोड़ पर पहुंची थीं कि घात लगाए आधा दर्जन बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान छर्रे गनर जवाहर के पेट में धंसे। उधर, अशोक भाई समेत भागकर झूंसी थाने पहुंचे और तब उनकी जान बची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तफ्तीश की। जिसके बाद अशोक की तहरीर पर बहादुरपुर ब्लाक प्रमुख अरूणेंद्र यादव डब्बू, भाई अमर यादव, चंद्रजीत यादव व तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया। उधर, घटना की जानकारी पर भारी संख्या में अशोक के समर्थकों का जमावड़ा झूंसी थाने में लग गया। समर्थकों ने थाने का घेराव कर सख्त कार्रवाई की मांग की।