फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   सिद्धार्थ नाथ सिंह

सिद्धार्थ नाथ सिंह

Sat, 15 Jun 2019 10:05 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 10:05 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थ नाथ सिंह
अपने अहम के आगे झुकना
विज्ञापन

नहीं चाह रही हैं ममता बनर्जी
0 कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने बंगाल की सीएम पर साधा निशाना
0 स्थानीय चिकित्सकों से कहा कि उनके आंदोलन से न हो मरीजों को दिक्कत
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। सूबे के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने शनिवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को निशाने पर लिया। बंगाल में चिकित्सकों की हड़ताल पर कहा कि ममता बनर्जी और डॉक्टरों के बीच विवाद में मुख्यमंत्री का अहम आड़े आ रहा है। वह झुकना नहीं चाह रही हैं। मेरी प्रदेश के चिकित्सकों से अपील है कि यदि वह शांतिपूर्ण तरीके से काली पट्टी बांधकर विरोध जताना चाहते हैं तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन उन्हें यह ध्यान रखना चाहिए कि उनकी प्राथमिकता मरीज हैं।
मंत्री ने कहा, यहां के चिकित्सक पश्चिम बंगाल के डॉक्टरों के पक्ष में खड़े होते हैं तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन उन्हें यह भी ध्यान रखना चाहिए कि उनके ऐसा करने से किसी मरीज को कोई परेशानी ना हो। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी ऐसे मामलों में वह डॉक्टरों के साथ खड़े रहे हैं और उनके विभाग की तरफ से लगभग 16 से 18 मामलों में एफ आईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

अपने राजापुर स्थित आवास में सिद्धार्थनाथ ने कहा कि विगत वर्ष की तुलना में प्रदेश में दिमागी बुखार के आंकड़ों में गिरावट आई है। इससे होने वाली मृत्यु दर घटी है। सिद्धार्थनाथ भाजपा नेता शशांक त्रिपाठी के ममफोर्डगंज स्थित आवास पर भी गए। वहां उनके पुत्र के विवाह समारोह में आशीर्वाद देने के बाद वह माधव ज्ञान केंद्र इंटर कालेज नैनी में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ काशी प्रांत के संघ शिक्षा वर्ग प्रथम वर्ष के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed