{"_id":"5cf97456bdec22071f56d9e5","slug":"15598521122-allahabad-news47","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रियंका के प्रयागराज दौरे पर विलंब के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रियंका के प्रयागराज दौरे पर विलंब के आसार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियंका के प्रयागराज दौरे में देरी के आसार
प्रयागराज।कांग्रेस महासचिव व पूर्वी यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी के प्रयागराज दौरे के निर्धारण में देरी के आसार हैं। दिल्ली व दूसरे राज्यों में उनकी संगठनात्मक व्यस्तता के चलते फिलहाल उनके कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार नहीं हो पा रही है। पूर्वी यूपी की 40 लोक सभा सीटों पर कांग्रेस की हार के कारणों की समीक्षा के लिए उनके यहां आने की बात कही जा रही थी।
लोस चुनाव में पूर्वी यूपी की सीटों पर कांग्रेस को मिली पराजय के कारणों की समीक्षा प्रयागराज स्थित स्वराज भवन में प्रस्तावित है। चर्चा थी कि वह इसके लिए सात या आठ जून को आ सकती हैं। इस दौरान यूपीपीसीएल पेपर लीक मामले को लेकर आंदोलित छात्रों से उनके भी मिलने की बात कही जा रही थी। चुनाव में फूलपुर व इलाहाबाद सीटों पर हार के बाद जिलाध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले अनिल द्विवेदी ने बताया कि प्रियंका गांधी के आने की बात थी, लेकिन उनकी व्यस्तता के कारण कार्यक्रम तय नहीं हो सका है। 18 जून के बाद ही उनके दौरे की रूपरेखा तय की जाएगी।