{"_id":"5ced5699bdec2207514f3c79","slug":"155905812118-allahabad-news3","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीसीएस मेंस स्\nथगित कराने कोर्ट पहुंचे प्रतियोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीसीएस मेंस स् थगित कराने कोर्ट पहुंचे प्रतियोगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीसीएस मेंस स्थगित कराने कोर्ट पहुंचे प्रतियोगी
प्रयागराज। प्रतियोगी छात्रों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करके पीसीएस मेंस 2018 स्थगित करने की मांग की है। याचिका में कहा गया है कि यह परीक्षा पीसीएस मेंस 2017 का परिणाम घोषित कर अंकपत्र दिखाने के बाद ही ली जाए। क्योंकि दो की जगह एक वैकल्पिक विषय का चुनाव करना है। पूर्व की परीक्षाओं के अंकों की जानकारी मिलने पर अभ्यर्थियों के लिए एक वैकल्पिक विषय का चयन करना आसान होगा। याचिका पर मई में ही सुनवाई होने की उम्मीद है।
याचिका अभिषेक त्रिपाठी और अन्य कई प्रतियोगी छात्रों ने दाखिल की है। कहा गया है कि पीसीएस मेंस 2018 17 जून को होना प्रस्तावित है। इस बार परीक्षा में दो की जगह एक वैकल्पिक विषय चुनना है, जबकि इससे पहले दो वैकल्पिक विषयों का चयन करना पड़ता था। लोक सेवा आयोग ने पीसीएस 2017 का परिणाम अभी नहीं घोषित किया है, जिसमें अभ्यर्थियों ने दो वैकल्पिक विषयों की परीक्षा दी थी। इस बार पीसीएस मेंस 2018 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को एक विषय छोड़ना है। पिछली परीक्षा के अंकपत्र दिखाए जाने पर अभ्यर्थियों को सही विषय का चयन करने में आसानी होगी। अभ्यर्थियों का यह भी कहना है कि अब तक पीसीएस मेंस 2016 के अंकपत्र भी नहीं दिखाए गए हैं। याचिका में पीसीएस मेंस 2018 स्थगित करने के लिए अंतरिम आदेश करने और यह परीक्षा पीसीएस 2017 का परिणाम घोषित होने के बाद ही कराने का आदेश करने की मांग की गई है।