फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   क्राउन पैलेस के ध्वस्तीकरण के लिए नहीं पहुंचा पीडीए का दस्ता

क्राउन पैलेस के ध्वस्तीकरण के लिए नहीं पहुंचा पीडीए का दस्ता

Tue, 28 May 2019 02:47 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 02:47 AM IST
विज्ञापन
क्राउन पैलेस के ध्वस्तीकरण के लिए नहीं पहुंचा पीडीए का दस्ता
क्राउन पैलेस के ध्वस्तीकरण के लिए पहुंची फोर्स खाली हाथ लौटी
विज्ञापन

क्रासर
घंटों इंतजार के बाद भी नहीं पहुंचा पीडीए का प्रवर्तन दस्ता, नहीं हो सकी कार्रवाई
सील होटल में अवैध निर्माण से नाराज वकील दे चुके हैं आंदोलन की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। अधिवक्ता राजेश श्रीवास्तव हत्याकांड के बाद सील होटल क्राउन पैलेस के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई सोमवार को भी नहीं हो सकी। पुलिस के अधिकारी फोर्स के साथ इंतजार करते रहे, लेकिन पीडीए का दस्ता पहुंचा ही नहीं। अलबत्ता घंटों इंतजार होता रहा। ऐसे में ध्वस्तीकरण की तैयारी धरी रह गई। पीडीए अफसरों का कहना है कि अब होटल के ध्वस्तीकरण पर जून के पहले हफ्ते में तिथि निर्धारित की जाएगी।

वर्ष भर पहले अधिवक्ता राजेश श्रीवास्तव की हत्या के बाद चर्चा में आए रामबाग स्थित होटल क्राउन पैलेस का निर्माण आवासीय मानचित्र पर कराया गया है। इसे लेकर इस होटल को सील कर दिया गया था। कुछ दिनों पहले इस हत्याकांड में नामजद होटल मालिक पर सील होटल में काम शुरू कराने का आरोप लगा था। इससे नाराज अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री, कमिश्नर, जिलाधिकारी, पीडीए उपाध्यक्ष को पत्र भेजकर अवैध रूप से बने होटल क्राउन पैलेस को ध्वस्त कराने की मांग की थी। अधिवक्ता संघ की ओर से जारी पत्र में चेताया गया था कि अगर होटल के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई में हीलाहवाली की गई तो कार्य से विरत रहकर अधिवक्ता सड़क पर उतर कर उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।इसके बाद पीडीए के अफसरों की टीम ने मौका मुआयना कर सील होटल में निर्माण कराने संबंधी शिकायत की जांच की थी और इसके साक्ष्य जुटाए थे। इसकी रिपोर्ट पीडीए उपाध्यक्ष को भेजी गई थी। उधर होटल में अवैध रूप से निर्माण की पुष्टि होने के बाद जोनल अधिकारी आलोक कुमार पांडेय के निर्देश पर पीडीए की ओर से होटल मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। पीडीए ने सोमवार को इस होटल के ध्वस्तीकरण की तिथि तय की थी। सुबह ही कोतवाली पुलिस के अलावा दमकल की गाड़ियां क्राउन पैलेस पहुंच गईं। वहां पुलिस के अधिकारी पीडीए केअतिक्रमण दस्ते का इंतजार करते रहे, लेकिन कोई पहुंचा नहीं। प्रवर्तनदल प्रभारी आलोक ने बताया कि कोई दूसरा काम होने की वजह से क्राउन पैलेस केध्वस्तीकरण की कार्रवाई जून के पहले हफ्ते के लिए टाल दी गई है। जल्द ही तिथि तय कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed