फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   अग्नि से बचाव उपकरण न होने पर पांच कोचिंग संचालकों को नोटिस

अग्नि से बचाव उपकरण न होने पर पांच कोचिंग संचालकों को नोटिस

Tue, 28 May 2019 02:47 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 02:47 AM IST
विज्ञापन
अग्नि से बचाव उपकरण न होने पर पांच कोचिंग संचालकों को नोटिस
आग से बचाव के उपकरणों की व्यवस्था न होने पर फायर बिग्रेड की ओर से सिविल लाइंस स्थित पांच कोचिंग संचालकों को नोटिस दी गई है। फायर बिग्रेड ने इन कोचिंग संचालकों को पंद्रह दिन की मोहलत देते हुए इस समयावधि के भीतर पुख्ता तौर पर सुरक्षा इंतजाम करने को कहा है। इसमें इन संस्थानों में आग लगने पर उसे बुझाने के उपकरण, पानी परिसर के भीतर तक ले जाने समेत अन्य व्यवस्थाओं को पूरा करने का निर्देश दिया है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी की अगुवाई में फायर बिग्रेड की जांच टीम ने सोमवार को सिविल लाइंस में हनुमान मंदिर के आसपास मौजूद कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया। फायर अधिकारियों ने कोचिंग संचालकों से अग्निशमन उपकरण दिखाने को कहा लेकिन, अधिकांश जगहों पर कोई उपकरण ही नहीं थे। कुछ जगह पर उपकरण दिखाई दिए लेकिन, वह काम करने की स्थिति में नहीं थे। इस पर फायर अधिकारियों ने नाराजगी जताते हुए इसे जल्द दुरुस्त कराने को कहा। मुख्य अग्निशमन अधिकारी के मुताबिक आगे भी अन्य प्रतिष्ठानों में जांच कार्रवाई की जाएगी। बता दें, गुजरात में हुए खौफनाक अग्निकांड के बाद से शहर की तमाम व्यवसायिक एवं कोचिंग संस्थानों में भी आग से बचाव के इंतजाम न होने पर सवाल उठ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed