फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   शुरू हुआ आरएसएस का 20 दिवसीय संघ शिक्षा वर्ग

शुरू हुआ आरएसएस का 20 दिवसीय संघ शिक्षा वर्ग

Sun, 26 May 2019 06:07 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 06:07 PM IST
विज्ञापन
शुरू हुआ आरएसएस का 20 दिवसीय संघ शिक्षा वर्ग
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के काशी प्रांत का 20 दिवसीय संघ शिक्षा वर्ग का आगाज शनिवार को हुआ। नैनी स्थित माधव ज्ञान केंद्र इंटर कालेज में पहले दिन काशी प्रांत के 25 जिलों के 450 स्वयंसेवक पहुंचे। रविवार से इन स्वयंसेवकों का प्रशिक्षण शुरू हो जाएगा। प्रशिक्षण का समापन 15 जून को होगा। इस दौरान सुबह पांच बजे से रात दस बजे तक स्वयंसेवकों को हर रोज शारीरिक बौद्धिक घोष, पत्रकारिता एवं जनसंचार तथा संघ की रीति नीति आदि विषयो का विधिवत प्रशिक्षण दिया जायेगा।
विज्ञापन


प्रांत प्रचारक रमेश ने प्रशिक्षण तथा व्यवस्था के लिए सौ प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं की तैनाती की है। पहले दिन स्वयंसेवकों का आपस में परिचय कराया गया। काशी प्रांत के सह प्रचार प्रमुख डा. एमजे त्रिपाठी ने बताया कि प्रशिक्षण को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए कुल 32 विभाग बना कर उसके अलग अलग प्रभारी तैनात कर दिए गये है। सभी प्रभारी अपनी व्यवस्थाओं को संभाल लिया है। उन्होंने बताया कि सर्वव्यवस्था प्रमुख गंगादत्त जोशी एवं संजीव जी का,े यातायात युगल जी को, संघ परिचय वर्ग प्रो के पी सिंह एवं एस पी सिंह को मंच व्यवस्था वी के सिंह, खाद्य सामग्री घनश्याम जी तथा भोजन का प्रभार बेचन एवं राजेश प्रताप आदि को सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed